{"_id":"6a7645b5f1dec591ba0af5e2","slug":"sp-workers-to-submit-a-memorandum-to-the-dm-today-regarding-an-issue-of-public-interest-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1411114-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जनहित के मुद्दे पर आज डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जनहित के मुद्दे पर आज डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे सपाई
Sat, 08 Aug 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को जनहित के मुद्दों पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सपा कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में जुटेंगे। वहां से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में हाथ में काली पट्टी बांधकर डीएम कार्यालय पहुंचेंगे। वहां बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन