{"_id":"5ef6e13c5fa8c12db717b5b5","slug":"sp-suspended-inspector-after-complaint-of-salempur-mp-ravindra-kushwaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के बुलाने पर नहीं आया दरोगा, इस गलती पर हो गया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के बुलाने पर नहीं आया दरोगा, इस गलती पर हो गया सस्पेंड
Sat, 27 Jun 2020 11:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा को सांसद के प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं रही। सांसद की शिकायत पर एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा शुक्रवार की शाम देवरिया शहर में आए थे। काम निपटाने के बाद वह अपने सलेमपुर आवास जा रहे थे। अभी खुखुंदू पहुंचे थे कि उनके परिचितों ने रोक लिया। थाने में तैनात दरोगा संजीव राय वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
सांसद के किसी परिचित का वाहन चालन कर दिया था। सांसद ने दरोगा को बुलाया। आरोप है कि दरोगा ने कहा सांसद को गरज होगी तो आकर मिलेंगे। यह बात सांसद को नागवार लगी। वहीं से देवरिया लौटकर सांसद ने एसपी से मुलाकात कर सारी बात बताई।
विज्ञापन
एसपी ने तत्काल दरोगा संजीव राय को सस्पेंड कर दिया। साथ ही हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की गलती ना करें। दरोगा पर ये भी आरोप था कि एक सप्ताह पहले दरोगा स्थानीय लोगों को काफी परेशान करता था। बताया जा रहा है कि सबसे उलझ जाता था और कहता था कि ट्रांसफर करा दो। कई लोगों की शिकायत के बाद एसपी ने उसे खुखुंदू थाने भेज दिया था।