फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sp protest

लाठीचार्ज के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
sp protest
लाठीचार्ज के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मलसी चौराहे पर सीएम का पुतला जलाया, पेट्रोल-डीजल का मूल्य घटाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लखनऊ में डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि व महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने जिले में विभिन्न स्थान प्रदर्शन किया। पथरदेवा विधानसभा के मलसी चौराहे पर सीएम का पुतला भी जलाया गया।
मकसूद खान ने बताया कि सरकार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाल रही है। विरोध करने पर सपा नेताओं पर लाठियां बरसाई गई है। जनता इसका हिसाब सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी से लेगी। इसी क्रम में पेट्रोल-डीजल का मूल्य घटाने की मांग भी की गई। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव कैलाशपति सैंथवार, एहतेशाम खान विराट, गुलाम वारिश, राकेश राय, राणा प्रताप सिंह, राजू मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के लवरछी बाइपास स्थित रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रैक्टर, पंपिंग सेट, गैलन आदि के साथ बाइपास पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता जबसे भाजपा आई है, कमरतोड़ मंहगाई लाई है आदि नारे लगा रहे थे। रणवीर यादव, इमामुद्दीन खान, विकास यादव, मनोज यादव, हरिओम यादव, हरिकेवल, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा से जुड़े दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम मूल्य होने के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार को इसे रोकना चाहिए। सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष विजयसेन यादव की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में सरकार से जनहित में पेट्रोल-डीजल का मूल्य घटाने की मांग की गई। बैठक में कृष्णमोहन यादव, रामश्रृंगार यादव, उदय प्रताप सिंह, सुनील कुमार, विनोद सिंह, राकेश शाही, अर्जुन यादव, राजाराम प्रसाद, बेचू चौहान आदि मौजूद रहे।

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग
देवरिया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना दिया। अध्यक्ष हरिनरायण चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाए ताकि जनता को महंगाई से राहत मिल सके। सुरेंद्र वर्मा, रविंद्र चौरसिया, ठाकुर यादव, वरूण सिंह, रोशन यादव, राकेश तिवारी, राजेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed