फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP MP Dimple Yadav reached Gorakhpur on Wednesday, paid tribute to the demise of former office bearers

सपा सांसद डिंपल यादव गोरखपुर पहुंची: पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के निधन पर जताया शोक, कही ये बड़ी बात

Wed, 02 Jul 2025 06:33 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 06:33 PM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में महिलाओं, युवाओं समेत सभी को निराश किया है। लोगों से बीजेपी ने जो भी वादे किए थे उसे पूरा न करके उसने लोगों को निराश किया है।

विज्ञापन
SP MP Dimple Yadav reached Gorakhpur on Wednesday, paid tribute to the demise of former office bearers
सांसद डिंपल यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया - फोटो : स्त्रोत-सपा

विस्तार

सपा सांसद डिंपल यादव गोरखपुर में गौरव प्रकाश की माता व महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष मीना यादव के निधन पर शोक जताने पहुँचीं। वहीं,  सपा नेता आशुतोष गुप्ता के पिता व पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता का भी निधन हुआ था, वो उनके आवास भी पहुंची।

विज्ञापन


डिंपल यादव, सपा सांसद ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में महिलाओं, युवाओं समेत सभी को निराश किया है। लोगों से बीजेपी ने जो भी वादे किए थे उसे पूरा न करके उसने लोगों को निराश किया है।
विज्ञापन


यही नहीं बीजेपी और उसके कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोधी दल के नेताओं के साथ, ऐसे आचरण पेश किए जा रहे हैं, जिसका लोकतंत्र में कहीं कोई स्थान नहीं है। पिछले दिनों गोरखपुर आया समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ऐसे ही संविधान विरुद्ध आचरण का शिकार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि विरोधी दल के नेताओं को भी हक है कि वह किसी भी क्षेत्र में पीड़ित- परेशान नागरिकों का हाल जान सकें। लेकिन, गोरखपुर में उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव समेत प्रतिनिधि मंडल के लोग व्यापारियों से मुलाकात करने जा रहे थे।

उनके साथ हुई घटना सविधान के विरुद्ध है। समाजवादी पार्टी सभी का सम्मान करती है। सबको साथ लेकर चलती है। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई।


इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, अवधेश यादव, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, जफर अमीन डक्कु, मिर्जा कदीर बेग, सुनील सिंह, रवि यादव, मृत्युंजय यादव बिट्टू, आशुतोष गुप्ता, मैना भाई, अरविंद शुक्ला, गौरव प्रकाश, सन्तोष यादव, सच्चिदानंद यादव, राहुल यादव, एहतेशाम खान, जितेंद्र श्रीवास्तव, सन्तोष गौड़, अशोक चौहान, अनुप यादव, आजम लारी, अमित शाही, फिरदौस आलम, राम आशीष यादव, गोली यादव, राजन शाही व इमरान खान आदि मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed