{"_id":"5f7d54dc49393060f67a2bf6","slug":"sp-leader-arrested-for-dead-body-hold-protest-after-murder-of-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: शव रखकर प्रदर्शन कर रहे सपा नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई थी दंपती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: शव रखकर प्रदर्शन कर रहे सपा नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई थी दंपती की हत्या
Wed, 07 Oct 2020 12:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सेवरही (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सेवरही (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ व पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सियरहा परसौनी गांव में सोमवार को आधी रात गांव के ही व्यक्ति ने घर के बाहर सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में बुधवार की सुबह सपा के विधानसभा क्षेत्र तमकुहीराज के प्रभारी मधुरश्याम राय की अगुवाई में परिजन शव आरोपी छठिया देवी के दरवाजे पर रखकर धरना प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने एसडीएम तमकुहीराज को अपनी सुरक्षा और मुआवजा से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। प्रशासन के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए। वहीं एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
आंदोलन से पहले ही नेता हुए गिरफ्तार
बुधवार को नगर पंचायत सेवरही में अनियमितता के खिलाफ सपा का घोषित धरना प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। पुलिस ने धरना का नेतृत्व करने वाले नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल और उनके दो समर्थकों को धरनास्थल से पुलिस उठा ले गई।
विज्ञापन
मौके पर बड़ी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। कस्बा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम राव के मुताबिक धरना के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी है। पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन ने कहा है कि लाठी की बदौलत पुलिस आंदोलन को दबाना चाह रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये हुआ था
सियरहा परसौनी निवासी बुधन राजभर (55) दरवाजे के पास सोए थे। पत्नी समकेशिया (52) भी बगल में दूसरी चारपाई पर सोई थीं। रात में करीब 12.30 बजे गांव का ही व्यक्ति साइकिल से पहुंचा और धारदार हथियार से समकेशिया के पेट पर वार कर दिया। उनकी चीख सुनकर पति व घर में सो रही बेटी की नींद खुल गई। बेटी सावित्री (25) के अनुसार इसके पहले कि वह कुछ कर पाती, हमलावर ने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया। उसने मुझपर भी हमला किया, लेकिन मैंने अंदर भागकर जान बचाई।
गवाही देने से मना कर रहा था आरोपी
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस दंपती की हत्या हुई है वे एक मामले में गवाह थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।