फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP infighting came to light after National President visit

UP News: राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद सामने आया सपा का अंतर्कलह, कई और पूर्व जनप्रतिनिधि भी आहत

Fri, 20 Oct 2023 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Oct 2023 03:57 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि विपक्ष में रहकर पार्टी चलाना आसान नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व से सभी लोग नहीं मिल सकते हैं। जिन लोगों का नाम सूची में गया था वह सभी पार्टी से ही जुड़े हैं। जो लोग बहुत वरिष्ठ हैं, वह तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से लखनऊ में मिलते रहते हैं। नए लोगों को मिलने का अवसर मिलना चाहिए।

विज्ञापन
SP infighting came to light after National President visit
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देवरिया दौरे के दौरान पार्टी का अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर हमला बोला है। उनका कहना है कि पार्टी प्रोटोकाल के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए जो सूची बनाई गई थी उसमें पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक का नाम गायब था। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप की चर्चा पार्टी में खूब हो रही है।

विज्ञापन


बीते सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देवरिया जिले के फतेहपुर गांव जाने लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनका कार्यक्रम पहले से तय था। इस कारण पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वालों की सूची तैयार की गई। सूची में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों और पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम नहीं होने से कई लोगों ने अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जोकर की भूमिका निभा रहे युवक के गले में धंसी कांच की बोतल, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि वे लोग पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। उनके साथ नाइंसाफी की गई। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी के नियमों को ताक पर रखकर जो काम कर रहे हैं उससे पार्टी का नुकसान ही होगा। पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वाले लोगों की सूची में होना चाहिए।

कहा कि सभी लोग पार्टी के लिए अपने आप को समर्पित कर दिए। लेकिन, जिस तरह की उपेक्षा उन लोगों की हो रही है उससे वह लोग बहुत ही आहत हैं। इसकी शिकायत प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व से की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सीएम के निर्देश पर बदला गोड़धोइया नाले का लेआउट, अधिकतर मकानों को बचाने की कवायद

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि विपक्ष में रहकर पार्टी चलाना आसान नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व से सभी लोग नहीं मिल सकते हैं। जिन लोगों का नाम सूची में गया था वह सभी पार्टी से ही जुड़े हैं। जो लोग बहुत वरिष्ठ हैं, वह तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से लखनऊ में मिलते रहते हैं। नए लोगों को मिलने का अवसर मिलना चाहिए। जहां तक शिकायत की बात है तो वह उनका अधिकार है। हमने ऐसा कुछ नहीं किया है जिससे कि पार्टी का नुकसान हो। जो लोग गुटबाजी का आरोप लगा रहे हैं वह झूठ बोल रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed