फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man dies after Bottle stuck in neck of playing role of Joker

Gorakhpur News: जोकर की भूमिका निभा रहे युवक के गले में धंसी कांच की बोतल, मौत

Fri, 20 Oct 2023 03:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Oct 2023 03:25 PM IST
सार

गोरखपुर में शंकर गले में बोतल बांधकर जोकर की भूमिका निभा रहा था। खेल दिखाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गिर गया। गिरते ही बोतल टूट कर उसके गले में धंस गई। इससे तेजी से रक्तस्राव होने लगा। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
young man dies after Bottle stuck in neck of playing role of Joker
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में जंगल डुमरी नंबर एक के सेवई टोला में बृहस्पतिवार की रात में नाच-गाने के दौरान गले में बोतल धंसने से एक युवक की मौत हो गई। वह गले में बोतल लटकाकर मंचन कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से बोतल गले में धंस गई। आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के सेवई टोला में दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल के पास गांव के कलाकारों की ओर से नाच-गाने का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में इसी टोला के शंकर का 26 वर्षीय पुत्र कन्हैया गले में बोतल बांधकर जोकर का अभिनय कर रहा था। मंचन के दौरान पैर फिसलने से वह गिर गया, जिससे बोतल टूट गई और शीशा उसके गले में धंस गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम के निर्देश पर बदला गोड़धोइया नाले का लेआउट, अधिकतर मकानों को बचाने की कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन

गले के पास नस कटने से तेजी से रक्तस्राव होने लगा। घटना की सूचना तत्काल एंबुलेंस और डायल 112 पर दी गई। घायल को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed