फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP candidate Kajal Nishad health deteriorated, doctors referred her to Lucknow

Kajal Nishad: गोरखपुर से सपा प्रत्याशी काजल निषाद की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने लखनऊ किया रेफर

Sun, 07 Apr 2024 11:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2024 11:46 PM IST
सार

काजल की ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। वह अपने परिजनों व पार्टी नेताओं के साथ एम्बुलेंस से इलाज के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन
SP candidate Kajal Nishad health deteriorated, doctors referred her to Lucknow
सपा प्रत्याशी काजल निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी की लोकसभा सदर प्रत्याशी काजल निषाद की शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों से वहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह पर उनके परिजन उन्हें लेकर एंबुलेंस से लखनऊ रवाना हो गए। वहीं खबर यह भी कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।  दरअसल, समाजवादी पार्टी की गोरखपुर लोकसभा सदर प्रत्याशी काजल निषाद की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों से वहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टरों की सलाह पर उनके परिजन उन्हें लेकर एंबुलेंस से लखनऊ रवाना हो गए।

सपा के मीडिया प्रभारी राजू तिवारी ने बताया कि काजल के अस्वस्थ होने की खबर पाकर पार्टी के नेता निजी अस्पताल पहुंच गए। उनका हालचाल लिया। पार्टी के कुछ नेता उनके साथ लखनऊ भी गए हैं। एंबुलेंस में उनके साथ उपने पति हैं। जबकि, दूसरी गाड़ियों से पार्टी के लोग भी साथ में लखनऊ के लिए निकले हैं।

कौन हैं काजल 
काजल निषाद लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से ताल ठोकने जा रही हैं। इससे पहले काजल अभिनय की दुनिया में दमखम दिखा चुकी हैं। काजल निषाद की फिल्मों से राजनीति तक की यात्रा काफी फिल्मी है।

काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ, लेकिन वह करियर के लिए मुंबई आ गईं और यहीं फिल्मों और टीवी शो में काम किया। वर्ष 2009 में उन्होंने 'लापतागंज' शो में 'चमेली' के रोल से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'शादी ब्याह' थी। इसके बाद उनका पर्दार्पण राजनीति में हुआ। 

कांग्रेस से की राजनीतिक की शुरुआत
काजल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ की। लेकिन, फिलहाल में समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं। समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में सदर लोकसभा सीट से एक बार फिर काजल निषाद पर दांव लगाया है। 

काजल ने पहली बार विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, लेकिन वे हार गईं। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को कैपियरगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा।

पार्टी को निषाद वोट बैंक पर भरोसा था लेकिन, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने हरा दिया। वर्ष 2023 में हुए निकाय चुनावों में भी सपा ने उन्हें गोरखपुर महापौर के पद के लिए टिकट देकर भरोसा जताया। लेकिन वे हार गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed