फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP behind in giving tickets Congress also waiting on many seats

UP Election 2022: टिकट देने में सपा पीछे, कई सीटों पर कांग्रेस भी कर रही इंतजार

Mon, 07 Feb 2022 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Feb 2022 02:23 PM IST
सार

सपा ने दोनों मंडल की 24 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस ने 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
SP behind in giving tickets Congress also waiting on many seats
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर विधानसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए टिकट घोषित करने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) सबसे पीछे है। सपा ने गोरखपुर-बस्ती मंडल की 24 सीटों के प्रत्याशियों के नाम अब तक नहीं घोषित किए हैं। वहीं, कांग्रेस ने 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया है। जबकि भाजपा ने छह सीटों पर अभी प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की 41 सीटें हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी है। इसके बावजूद राजनीतिक दल कई सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। इससे दावेदार दुविधा में हैं। दावेदारों का कहना है कि चुनाव प्रचार में घर-घर दस्तक देना होता है। प्रत्याशिता तय नहीं होने से प्रचार बाधित हो रहा है।

विज्ञापन

गोरखपुर : भाजपा ने सभी नौ सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

भाजपा ने सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ग्रामीण विधानसभा पर रविवार देर रात प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। कांग्रेस ने गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, कैंपियरगंज, गोरखपुर शहर, चौरीचौरा व चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। केवल पिपराइच और खजनी सीट से ही प्रत्याशी उतारे हैं। बसपा ने सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। सपा और उसके सहयोगी दल के बीच चौरीचौरा विधानसभा सीट फंसी हुई है। शहर सीट से भी किसी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

देवरिया: सपा ने सात में से चार सीटों पर घोषित नहीं किए प्रत्याशी, भाजपा, बसपा और कांग्रेस के सभी प्रत्याशी घोषित

भाजपा ने पांच सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए थे। भाटपाररानी व सलेमुपर सीट पर भी रविवार रात प्रत्याशी घोषित कर दिए। अब केवल खड्डा सीट से प्रत्याशी के नाम का एलान हर गया है। वहीं, सपा ने रामपुर कारखाना, पथरदेवा और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तय कर दिए हैं। जबकि, बरहज, सलेमपुर, देवरिया सदर व रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया है। बसपा व कांग्रेस ने सभी सातों सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर दिए हैं।

महराजगंज: कांग्रेस ने पांचों सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, सपा ने एक भी सीट पर नहीं उतारा उम्मीदवार

भाजपा ने फरेंदा व पनियरा सीट से प्रत्याशी घोषित किए थे। रविवार रात महराजगंज सदर और सिसवा से भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया। नौतनवां सीट निषाद पार्टी के खाते में गई है। निषाद पार्टी ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा व उसके सहयोगी दलों ने महरागंज की एक भी सीट से प्रत्याशी नहीं तय किए हैं। बसपा ने नौतनवां सीट से प्रत्याशी का नाम नहीं घोषित किया है। चार सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। कांग्रेस ने सभी पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है।

सिद्धार्थनगर : भाजपा-सपा व कांग्रेस ने एक-एक सीट से नहीं घोषित किए प्रत्याशी

भाजपा ने सिद्धार्थनगर में चार प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। शोहरतगढ़ सीट अपना दल (एस) के पास है, लेकिन प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हुआ है। सपा ने शोहरतगढ़ को छोड़कर अन्य चार सीटों से प्रत्याशी तय कर दिए हैं। कांग्रेस ने चार विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी तय किए हैं। कपिलवस्तु से किसी को टिकट नहीं मिला है। बसपा ने जिले की सभी पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है।

 

कुशीनगर: सपा और कांग्रेस ने छह-छह सीटों पर नहीं घोषित किए प्रत्याशी

भाजपा ने हाटा, कुशीनगर, फाजिलनगर से प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। तमकुहीराज सीट निषाद पार्टी के खाते में गई है। रविवार रात दो और सीटों पडरौना और रामकोला विधानसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। कांग्रेस ने तमकुहीराज से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को चुनाव मैदान में उतारा है। पडरौना से भी प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन प्रत्याशी ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। इस तरह उसे अभी जिले की सात सीटों पर प्रत्याशी को घोषित करना है। बसपा ने तमकुहीराज व खड्डा से प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। पांच सीटों के प्रत्याशी तय हो गए हैं। सपा ने फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को उतारा है। छह सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान अभी बाकी है।

संतकबीरनगर: सपा ने किसी सीट से नहीं घोषित किए प्रत्याशी

खलीलाबाद और धनघटा (सुरक्षित) सीट से भाजपा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। मेंहदावल सीट निषाद पार्टी के खाते में गई है। प्रत्याशी के नाम का एलान हो चुका है। इस तरह जिले की सभी तीनों सीटों पर उसके प्रत्याशी घोषित हो चुके है। सपा का एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं आया है। बसपा और कांग्रेस ने सभी प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।   

बस्ती: सपा ने चार सीटों से नहीं घोषित किया उम्मीदवार

भाजपा ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं तय किया था। रविवार को इस पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे पहले चार सीटों के प्रत्याशी तय हो गए थे। सपा ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारा है। हरैया, रुधौली, बस्ती सदर व महादेवा (सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। कांग्रेस व बसपा ने सभी पांच सीटों से प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed