फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sonipat and Gorakhpur police arrested the absconding murderer from Gorakhpur from Sonipat, Haryana.

जिंदा जलाने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार: आरोपी बेचन गिरफ्तार-पांच लोगों को जलाया था- 3 की मौत

Mon, 23 Dec 2024 12:43 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

14 दिसंबर की देर रात दहला गांव में दो भाइयों के कमरे में ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर आग लगा दी थी। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) वर्ष झुलस गए थे।

विज्ञापन
Sonipat and Gorakhpur police arrested the absconding murderer from Gorakhpur from Sonipat, Haryana.
आरोपी बेचन निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहला गांव में सगे भाइयों को पत्नी बच्चों संग जिंदा जलाने का आरोपी सगा बड़ा भाई बेचन निषाद चिलुआताल क्षेत्र से ही पकड़ लिया गया है। घटना के बाद पुलिस की एक टीम हरियाणा के सोनीपत भी गई थी, इधर क्षेत्र में ही छिपा बेचन नेपाल भागने के फिराक में था, इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ चल रही है, मंगलवार को उसे जेल भिजवाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


आगजनी की घटना 14 दिसंबर की देर रात में दहला गांव में सामने आई थी। दो भाइयों के कमरे में बाहर से ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर कमरे में आग लगा दी थी। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) वर्ष झुलस गए थे।
विज्ञापन


चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत दहला गांव में आग से झुलसे परिवार के पांच सदस्यों में से नवविवाहिता माला (25), पति अरविंद निषाद (30) और जेठ बृजेश निषाद (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर रात माला ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा था, जबकि रविवार शाम चार बजे मेडिकल कॉलेज में बृजेश और सात बजे अरविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी भाई बेचन निषाद घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। चिलुआताल पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बेचन की गिरफ्तारी के साथ ही अब उसकी मदद करने वालों की भी तलाश में पुलिस जुट गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में मददगार और संरक्षणदाताओं पर भी कार्रवाई कर सकती है। उधर,झुलसी बृजेश की पत्नी मधु व उसकी बच्ची रिद्धिमा का इलाज चल रहा है।



पहले बहू फिर दोनों बेटों का पिता ने किया अंतिम संस्कार
रविवार की देर शाम कुछ ही घंटे के अंदर एक के बाद एक कर दम तोड़ने वाले दोनों भाई बृजेश और अरविंद का सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। कालेसर में राप्ती नदी के तट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके रिश्तेदार और गांव के लोगों के साथ चिलुआताल इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके पहले शनिवार को अरविंद की पत्नी माला का अंतिम संस्कार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed