फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son set fire his father on pouring petrol also stabbed his mother In Maharajganj

UP: पेट्रोल डालकर बाप को लगाई आग, मां को भी मारा चाकू; कलयुगी बड़े बेटे ने इसलिए की सनसनीखेज वारदात

Mon, 06 Jan 2025 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Jan 2025 02:57 PM IST
सार

महराजगंज में बेटे ने पेट्रोल डालकर बाप को आग लगी दी। बचाव में आई मां को भी चाकू मार दिया। आरोपी बेटा मुआवजे की रकम के बंटवारे से नाराज था।

विज्ञापन
Son set fire his father on pouring petrol also stabbed his mother In Maharajganj
अस्पताल में झुलसा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव में जमीन के मुआवजे की रकम के लिए बड़े बेटे ने पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंची मां को चाकू से वार कर घायल कर दिया। झुलसे पिता और घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को बेटे को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घुघली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव के सुदर्शन (60) के चार बेटे हैं। सुदर्शन की 63 डिस्मिल जमीन घुघली-महराजगंज रेल मार्ग में निकली है। उन्हें 85 लाख रुपये मुआवजे में मिले थे। 
विज्ञापन


उन्होंने चारों बेटों में 10-10 लाख बांट दिए और शेष 45 लाख रुपये से पत्नी प्रभावती देवी के नाम से जमीन खरीद ली थी। बड़ा बेटा राधे इसे लेकर नाराज था। वह बंटवारे के बाद बची रकम के लिए झगड़ा करता था। राधे की मां प्रभावती (58) ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे राधे नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पिता को गाली देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने टोका तो उनसे उलझ गया। आरोप है कि राधे एक डब्बे में पेट्रोल लेकर आया था। विवाद के बीच उसने रजाई ओढ़कर लेटे पिता पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग लगने पर सुदर्शन चिल्ला उठे। यह सुनकर बगल के कमरे में सो रहीं प्रभावती बचाने पहुंचीं तो राधे ने चाकू से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया।
 

पिता का चेहरा झुलसा, मां के चेहरे पर लगा चाकू
राधे के हमले में मां प्रभावती के कान के पास और गाल पर चाकू लगा है, वहीं पिता सुदर्शन के चेहरे का एक हिस्सा झुलस गया है। सुदर्शन और प्रभावती के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने उन्हें बचाया। गांव के लोगों ने आरोपी राधे को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घुघली थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को पकड़ लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed