फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son killed his mother for not giving him money after selling land In Kushinagar

UP: जमीन बेचकर पैसा नहीं देने पर बेटे ने मां को मारा... शव के पास बैठकर किया ये काम; युवक की करतूत से सब सन्न

Fri, 28 Mar 2025 01:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अहिरौली बाजार (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अहिरौली बाजार (कुशीनगर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व मां इशरावती ने अपनी कुछ जमीन बेची थी और रुपये सिर्फ छोटे भाई अनुराग को दिए थे। इसकी जानकारी होने के बाद बड़े बेटे से कहासुनी हुई थी और दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

विज्ञापन
Son killed his mother for not giving him money after selling land In Kushinagar
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के अहिरौली बाजार में जमीन बेचकर पैसा नहीं देने पर बड़े बेटे ने मां का चाकू से घर में बृहस्पतिवार को गला रेतकर मार डाला। दूसरे के मोबाइल से पुलिस को फोन कर मां की हत्या करने की जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस को देख गांव वालों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। चाकू व शव को कब्जे में लेकर चली गई।

विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी इशरावती देवी (60) घर पर अकेले रहती थीं। बड़ा बेटा बृजभूषण दुबे उर्फ पप्पू (48) अपने परिवार के साथ पंजाब में रहकर कृषि विभाग की किसी कंपनी में काम करता है। वहीं छोटा बेटा अनुराग दुबे अपने परिवार के साथ गोरखपुर में रहता है। वर्ष 2020 कोरोना काल में अनुराग के पिता की मौत हो गई और पुश्तैनी जमीन दोनों भाइयों व मां के नाम से राजस्व अभिलेख में दर्ज हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व इशरावती ने अपनी कुछ जमीन बेची थी और रुपये सिर्फ अनुराग को दिए थे। इसकी जानकारी होने के बाद बड़े बेटे से कहासुनी हुई थी और दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। बृहस्पतिवार को पंजाब से शाम करीब 4 बजे बृजभूषण घर पहुंचा और घर में अकेली बुजुर्ग का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। करीब आधे घंटे तक घर में शव के पास बैठा रहा। 

पढ़ें- कातिल दुल्हन पर नया खुलासा: शातिर निकली मासूम चेहरे वाली प्रगति, पड़ोसी से प्यार, दीदी के देवर पर भी डाले डोरे

विज्ञापन

इसके बाद दूसरे के मोबाइल से 112 नंबर डायल कर मां की हत्या करने की सूचना दी। शाम करीब 5 बजे पुलिस पहुंची और गांव वालों से घटना का जिक्र करते हुए आरोपी का घर पूछा तो लोग भी दंग रह गए, किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। दरवाजे पर पुलिस के साथ लोग घर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान हो गए। 

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गांव में पहुंचे सीओ ने आस-पास के लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली। इसकी जानकारी होने पर अनुराग भी अपने परिवार के साथ घर आ गया। अनुराग ने मां की हत्या करने वाले बड़े भाई के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि जमीन बेचकर मां ने बड़े बेटे को पैसा नहीं दिया था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- 4 बच्चों को मार पिता ने दी जान: 'सबको मारकर खुद मर जाऊंगा', अक्सर कहता था राजीव; 14 साल तक परिवार संग ऐसे रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed