मासूम चेहरे वाली प्रगति इस कदर शातिर होगी, किसी को इसका अंदाजा नहीं था। घर में गुमसुम रहने वाली प्रगति ने न सिर्फ पड़ोसी से प्यार की पींगें बढ़ाई, बल्कि दीदी के देवर पर डोरे डालकर उसे भी अपने करीब ले आई। दिल उसका प्रेमी से ही लगा रहा, लेकिन शादी करने का फैसला दीदी के देवर से किया। पति की मौत की सूचना मिलने पर दहाड़ मारकर रोने वाली प्रगति के आंसू में पति का खून भी शामिल है, इसकी किसी को भनक नहीं थी। हालांकि, अब जब हकीकत सामने आई है तो मायके से लेकर ससुराल तक सभी सदमे में हैं।
कातिल दुल्हन पर नया खुलासा: शातिर निकली मासूम चेहरे वाली प्रगति, पड़ोसी से प्यार, दीदी के देवर पर भी डाले डोरे
तारिक इकबाल, संवाद एजेंसी, औरैया
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:49 AM IST
सार
Auraiya Murder Case Update: इंटर तक की पढ़ाई कर चुकी प्रगति अपने घर में ही रहती थी। पड़ोसी अनुराग से वह पिछले करीब चार साल से प्यार की पींगें बढ़ा रही थी। इंटर पास करके दिबियापुर कस्बा में अपनी मौसी के यहां रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन