{"_id":"6a969a9ff4a2cac5f40cd465","slug":"post-mortem-of-bodies-washed-up-in-the-narayani-river-has-begun-at-aiims-gorakhpur-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल त्रासदी: नारायणी में बहकर आए शवों का एम्स गोरखपुर में पोस्टमार्टम शुरू, 9 शव सुरक्षित; 2 का हुआ पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल त्रासदी: नारायणी में बहकर आए शवों का एम्स गोरखपुर में पोस्टमार्टम शुरू, 9 शव सुरक्षित; 2 का हुआ पीएम
Tue, 01 Sep 2026 02:58 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:58 PM IST
सार
नारायणी नदी के रास्ते नेपाल से बहकर आए शवों में अब तक नौ शव एम्स पहुंच चुके हैं। सभी शवों को सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन की ओर से पहचान और पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक प्रक्रिया तय की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक आगे भी शव मिलने की स्थिति में उन्हें निर्धारित व्यवस्था के तहत एम्स लाया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल त्रासदी के बाद नारायणी नदी की धारा में बहकर कुशीनगर के भेड़िहारी जंगल के पास पहुंचे शवों का एम्स में पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। सोमवार को प्रशासन के निर्देश पर यहां दो शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों की शिनाख्त अबतक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल दो शवों के पोस्टमार्टम की अनुमति दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस इनकी पहचान कराने का प्रयास करेगी। पहचान होने के बाद नियमानुसार परिजन को शव सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
नारायणी नदी के रास्ते नेपाल से बहकर आए शवों में अब तक नौ शव एम्स पहुंच चुके हैं। सभी शवों को सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन की ओर से पहचान और पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक प्रक्रिया तय की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक आगे भी शव मिलने की स्थिति में उन्हें निर्धारित व्यवस्था के तहत एम्स लाया जाएगा। शवों की पहचान के लिए पुलिस स्तर पर जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी पुलिस से मिलने वाली अनुमति के आधार पर चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
समन्वय से होगी आगे की कार्रवाई
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि नेपाल त्रासदी से संबंधित शवों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग के समन्वय से आगे लाए जाने वाले शवों को भी सुरक्षित रखा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की जाएगी।