{"_id":"6a3af5f6583b14ee110506b8","slug":"son-attacks-father-with-a-pickaxe-over-a-one-foot-wide-path-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1363362-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे ने पिता पर किया कुदाल से हमला, एक फिटा रास्ते का विवाद बना जानलेवा- जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे ने पिता पर किया कुदाल से हमला, एक फिटा रास्ते का विवाद बना जानलेवा- जानिए क्यों?
Wed, 24 Jun 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार/गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार/गोरखपुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:39 AM IST
सार
शाहपुर इलाके के मोहनापुर चौहान टोला में सोमवार शाम रास्ते के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। जमीन पर बाउंड्री बनाते समय एक फीट अतिरिक्त रास्ता मांगने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पिता पर हमला करता बेटा
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
शाहपुर इलाके के मोहनापुर में सोमवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-2 स्थित मोहनापुर चौहान टोला निवासी राजकुमार चौहान मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
उनके पांच बेटे हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। राजकुमार ने बताया कि तीनों बेटे चार फीट चौड़ी गैलरी छोड़कर अपने-अपने कमरे बनाकर रहते हैं, जबकि दो बेटों के हिस्से में लगभग 300 वर्ग फीट जमीन आगे की ओर है। इसी जमीन से तीनों भाइयों का परिवार आवागमन करता है।
विज्ञापन
सोमवार को राजकुमार तीन फीट रास्ता छोड़कर बाउंड्री बनवा रहे थे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे उनका बड़ा बेटा कर्मा घर पहुंचा और पिता से एक फीट अधिक रास्ता छोड़ने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कर्मा ने कुदाल उठाकर पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मा एवं उसके भाई भानू को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मंगलवार को दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मा एवं उसके भाई भानू को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मंगलवार को दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।