फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Soldiers stole in their own police station, two policemen suspended, case also registered

अपने ही थाने में सिपाहियों ने चोरी की, दो पुलिस वाले निलंबित, केस भी दर्ज

Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Soldiers stole in their own police station, two policemen suspended, case also registered
अपने ही थाने में सिपाहियों ने चोरी की, दो पुलिस वाले निलंबित, केस भी दर्ज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चोरी का सामान थाने से निकालकर बेचने के मामले में एसपी ने मोहाना थाना में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ थाने में ही चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
मोहाना थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व सामान चोरी होने का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चोरी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था। बरामद सामान थाने में था। इस बीच बरामद सामान को थाने से निकालकर बेच दिया गया। मामला पुलिस कप्तान तक पहुंचा तो जांच कराई गई। जांच में दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल हरिराम और देश दीपक वर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ मोहाना थाने में ही चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि थाने से सामान चोरी करके बेचने के मामले में पुलिसकर्मी हरिराम यादव और देश दीपक वर्मा की संलिप्तता पाई गई थी। इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की छानबीन चल रही है बाकी जो लोग भी संलिप्त होंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed