{"_id":"61b9bca758295f5d422be695","slug":"soldier-sacked-for-torturing-wife-after-getting-married-in-temple-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: मंदिर में शादी रचाने के बाद पत्नी को प्रताड़ित करने पर सिपाही बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: मंदिर में शादी रचाने के बाद पत्नी को प्रताड़ित करने पर सिपाही बर्खास्त
Wed, 15 Dec 2021 03:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:30 PM IST
सार
सीओ की जांच रिपोर्ट में घोर अनुशासनहीनता का दोषी मिला, एसपी ने की कार्रवाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवती से मंदिर में शादी रचा कर उसको प्रताड़ित करने वाले सिपाही को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने अनुशासनहीनता में मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। अभी कुछ दिन पहले एक अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तब सिपाही को निलंबित किया गया था।
बरियापुर थाने में तैनात रहे सिपाही राहुल की चार साल पहले गोरखपुर में एक युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं और उन्होंने गोरखपुर जनपद के एक मंदिर में शादी रचा ली। कुछ दिनों तक दोंनों के रिश्ते बेहतर रहे, लेकिन बाद में अनबन हो गई। इसके बाद महिला थाने में युवती ने तहरीर दी, जिसके बाद तीन अक्तूबर 2021 को आरक्षी राहुल कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ।
इसके दो दिन बाद एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनी सिंह को सौंपी। जांच में सिपाही को पदेन कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, घोर अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। इस पर एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने जांच अधिकारी क्षेत्राधिकारी सलेमपुर की संस्तुति पर निलंबित आरक्षी राहुल कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।