फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smoking is the biggest cause of COPD and lung cancer

Gorakhpur News: सीओपीडी और फेफड़े के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है धूम्रपान

Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Smoking is the biggest cause of COPD and lung cancer
-नो स्मोकिंग डे पर विशेष
विज्ञापन

- सीओपीडी के मरीज को हार्ट अटैक व फालिस का खतरा दूसरों की तुलना में अधिक होता है
-35 प्रतिशत से अधिक व्यस्क दूसरे की स्मोकिंग के चलते संपर्क में आते हैं

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हर फिक्र को धुएं में उड़ाने की आदत व्यक्ति की सांस और दिल को कमजोर बना रही है। क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जिसे सीओपीडी के नाम से भी जाना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण धूम्रपान है। इसके अलावा फेफड़े के कैंसर का 90 प्रतिशत कारण अकेले धूम्रपान है। इतना ही नहीं सीओपीडी के मरीज को हार्ट अटैक और फालिस का खतरा अन्य लोगों से दो गुना अधिक होता है। बुधवार को नो स्मोकिंग डे है, और शहर के डॉक्टर इस अवसर पर लोगों को धूम्रपान छोड़ने की सलाह दे रहे हैं।
ग्लोबल एडल्ट टोबैको के सर्वे-2 (2016-17) के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 13 प्रतिशत व्यस्क धूम्रपान करते हैं। वहीं 35 प्रतिशत से अधिक व्यस्क दूसरे की स्मोकिंग के चलते संपर्क में आते हैं। केजीएमयू लखनऊ के रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के डॉ. सूर्यकांत बताते हैं कि धूम्रपान करने वालों के फेफड़ों तक तो करीब 30 फीसदी ही धुंआ पहुंचता है। शेष 70 फीसदी धुआं आसपास के लोगों को प्रभावित करता है। धूम्रपान का सर्वाधिक दुष्प्रभाव बच्चों और गर्भवती पर पड़ता है, क्योंकि वह शुरुआत से ही धुएं के घेरे में आ जाते हैं।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी मिश्रा बताते हैं कि धूम्रपान के चलते फेफड़े के वायु मार्ग सिकुड़ जाते हैं। इस वजह से व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इसका असर फेफड़ों के साथ दिल व शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ता है। सीओपीडी के मरीजों में हार्ट अटैक और फालिस के अटैक का खतरा दूसरों की अपेक्षा दोगुना होता है। वहीं महिलाओं और बच्चों के फेफड़े धुएं के चलते जल्द खराब होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed