फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Slab of bridge under construction on Gorakhpur-Varanasi national highway collapses

गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, चार घायल

Wed, 25 Nov 2020 01:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार, (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार, (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Nov 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Slab of bridge under construction on Gorakhpur-Varanasi national highway collapses
पुल का स्लैब गिरा। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़हलगंज-दोहरीघाट के बीच सरयू नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब मंगलवार को गिर गया। हादसे में काम कर रहे असम के चार मजदूर घायल हो गए। इसमें से तीन का इलाज बड़हलगंज के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण जेपी एसोसिएट्स की ओर से कराया जा रहा है। सरयू नदी पर बन रहे पुल का स्लैब डलवाया जा रहा था। दोहरीघाट की तरफ से कंपनी के एमडी राकेश शर्मा व सीनियर वाइस प्रेसीडेंट राजीव शर्मा की देखरेख में पहला स्लैब मशीन से चढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन


स्लैब को स्टील की बनी मोटी रस्सियों के सहारे बांधकर चढ़ाया जा रहा था। इसी बीच स्लैब से मशीन की पकड़ी ढीली पड़ी और वह धड़ाम से नीचे गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर असम के बंगोई निवासी 20 वर्षीय बहारुल आलम पुत्र बनचुंगिया, 23 वर्षीय मुस्तफा पुत्र मुख्तार अली, 20 वर्षीय साहब अली पुत्र खालिद और 20 वर्षीय मिनास मिर्जा पुत्र मुस्तफा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लैब इतनी ऊंचाई से गिरा था कि जोर का धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आननफानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर अवस्था में मिनास मिर्जा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी घायलों के कमर में ज्यादा चोट आई है।

घटनास्थल पर मौजूद कुछ कर्मचारियों का आरोप था कि स्लैब डालने का काम अप्रशिक्षित मजदूरों से कराया जा रहा था। इस कारण स्लैब गिर गया। गनीमत रही कि स्लैब के नीचे मजदूर नहीं थे। अगर मजदूर होते तो बड़ा हादसा हो जाता। आरोप है कि राष्ट्रीय राजमर्गा का काम कराने वाले अधिकारी सीमेंट फैक्ट्री से आए हैं। अप्रशिक्षित लोगों से कार्य कराने के चलते यह दुर्घटना घटी है।
 
जेपी एसोसिएट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना अचानक घटी, फिर भी कारणों का पता लगाया जाएगा। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी। रही बात घायलों की तो हमारे एचआर मैनेजर साथ हैं। इलाज का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। अप्रशिक्षित एजेंसी या स्टाफ से कार्य कराने के आरोप बेबुनियाद हैं। काम दुनिया की नामचीन कंपनी करा रही है। प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed