फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Skill development center will open in Gorakhpur fertilizer factory

गोरखपुर खाद कारखाना में स्थापित होगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण: सीएम योगी

Thu, 04 Mar 2021 06:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Mar 2021 06:48 PM IST
सार

  • बोले मुख्यमंत्री- खाद कारखाने में 8000 करोड़ के निवेश से साकार हो रही पीएम मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना
  • पीएम मोदी गोरखपुर आकर करेंगे खाद कारखाने का लोकार्पण, जल्द ही एम्स भी पूरी तरह जनता को समर्पित होगा

विज्ञापन
Skill development center will open in Gorakhpur fertilizer factory
गोरखपुर खाद कारखाना का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाने को किसानों और नौजवानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा है कि इस खाद कारखाने में कुछ स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोले जाएंगे। इससे यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर नौजवान रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कारखाने में 8000 का सबसे बड़ा निवेश हुआ है जिससे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  2016 में इस खाद कारखाने का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और शीघ्र ही उनके ही हाथों इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार को गोरखपुर खाद कारखाने का केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के साथ निरीक्षण करने के बाद पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा किसी को उम्मीद नहीं थी, 26 साल से बंद खाद कारखाने की जगह नया प्लांट लग सकेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से यह संभव हुआ है। किसानों को समय से खाद व रसायन की आपूर्ति में यह खाद कारखाना मिल का पत्थर बनेगा।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि खाद कारखाने से गोरखपुर की स्मृतियां फिर ताजा हो गई हैं। 1967-68 में जापान की टोयो कंपनी ने फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के लिए यहां बहुत अच्छा प्लांट लगाया था। यहां बनी यूरिया यूपी, बिहार और बंगाल तक के किसानों के बीच लोकप्रिय थी। प्रसन्नता की बात है कि आज वही टोयो कम्पनी, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के लिए प्लांट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोरोना काल में किसानों तक पहुंची थी खाद

सीएम योगी ने कहा कि कृषि क्षेत्र की प्रगति व किसानों को समय से खाद रसायन की आपूर्ति व अन्य सुविधाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के चलते नियमित सुनिश्चित हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कोविड काल में भी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में खाद रसायन की आपूर्ति बाधित नहीं हुई। यह सप्लाई चेन, पीएम मोदी के मार्गदर्शन से ही संभव हो सका। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सप्लाई चेन बाधित न होना किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद कारखाने के समयबद्ध कार्य निर्माण में राज्य सरकार ने स्तर पर सहयोग किया है। मार्च 2017 में कार्यकाल के पहले ही दिन से यह सुनिश्चित किया गया कि विकास योजनाओं में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सीएम योगी ने केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा का गोरखपुर की जनता व किसानों की तरफ से स्वागत करते हुए बताया कि उन्होंने इस खाद कारखाने के समयबद्ध क्रियाशीलता के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर नियमित 15 दिनों पर समीक्षा का क्रम बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि इस समय कार्य करने का अनुकूल वातावरण है। समय से पहले प्लांट तैयार कर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा ताकि शीघ्र ही पीएम मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर नित विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खाद कारखाने के अलावा एक और बड़े निवेश के रूप में जल्द ही एम्स भी पूर्ण रूप से सेवप्रदायी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed