{"_id":"5f4b9e24c6570722e8660207","slug":"sixteen-corona-positive-patient-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में भाजपा नेत्री समेत मिले 16 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 215","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में भाजपा नेत्री समेत मिले 16 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 215
Sun, 30 Aug 2020 06:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे एक भाजपा नेत्री भी शामिल हैं। इसके अलावा 1325 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1920 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 20 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक भाजपा नेत्री समेत 10 लोग शामिल है। इसी तरह से बेलहर कलां ब्लॉक में एक, नाथनगर ब्लॉक में एक, सांथा ब्लॉक में एक, बघौली ब्लॉक में दो और मेंहदावल ब्लॉक में एक लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
पूर्व में पॉजिटिव मिले 26 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1920 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 20 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 215 लोग एक्टिव है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जनपद में जहां भी लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए है वे लोग खुद अपनी जांच करवा ले। जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन