{"_id":"5f84477e8ebc3e9b7e32b1fe","slug":"six-people-arrested-for-betting-on-cricket-at-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, चार भारतीय भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, चार भारतीय भी शामिल
Mon, 12 Oct 2020 05:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Oct 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट पर सट्टेबाजी के आरोप में नेपाल काठमांडू पुलिस ने छापा डाल कर महानगर के कालीमाटी से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे चार भारतीय शामिल हैं। पुलिस ने मौके से रुपए भी बरामद किया है।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर काठमांडू पुलिस को सूचना मिली कि कालीमाटी स्थित एक मकान में इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल किक्रेट मैच पर बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी हो रही है। मौके पर पुलिस ने छापेमारी कर दिल्ली निवासी कुलदीप शरण, संजीव शरण, अजय गौतम, नवीन जैन एवं काठमांडू महानगर निवासी उत्तम सपकोटा, अनिल कुमार बंसल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महानगर पुलिस एसपी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि सट्टा लगाने की सूचना के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से दो वाहन और करीब दो लाख रुपए बरामद किया गया। आरोपियों के बारे में आवश्यक जांच चल रही है।
विज्ञापन