फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six Corona patients of Gorakhpur, Kushinagar and Deoria became free in BRD Medical college

गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया के दो-दो मरीज हुए कोरोना मुक्त, घर जाने से पहले डॉक्टरों ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

Fri, 15 May 2020 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 May 2020 03:08 PM IST
सार

  • गोरखपुर के बांसगांव इलाके के भैंसा गांव की महिला और बिछिया कॉलोनी का नेपाली नागरिक हुआ ठीक

विज्ञापन
Six Corona patients of Gorakhpur, Kushinagar and Deoria became free in BRD Medical college
कोरोना वायरस

विस्तार

कोरोना के दो मरीज ठीक होकर घर भेज दिए गए हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या नौ रह गई है। इसके अलावा कुशीनगर और देवरिया के भी दो-दो मरीज ठीक होकर घर भेजे गए हैं। सभी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 108 एंबुलेंस की मदद से घर भेजा गया है।   

विज्ञापन


जिले में ठीक होने वाले मरीजों में बांसगांव इलाके के भैंसा गांव की 34 साल की महिला और शहर के बिछिया कॉलोनी का रहने वाला नेपाली नागरिक हैं। 29 अप्रैल को महिला पॉजिटिव पाई गई थी। जबकि एक मई को नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन


महिला की दो रिपोर्ट पांच दिन पूर्व ही निगेटिव आ चुकी थी। जबकि नेपाली नागरिक की रिपोर्ट दो दिन पूर्व निगेटिव आई थी। लेकिन 14 दिन न बीतने के कारण इन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रोके रखा था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को दोनों को जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 108 एंबुलेंस से घर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने से पहले डॉक्टरों ने तालियां बजाकर इनकी हौसला अफजाई की। स्वस्थ हो चुके लोगों ने डॉक्टरों के प्रति आभार जताया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि छह लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इनको एंबुलेंस से घर भेजा गया है।

कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की सुबह तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 15 मरीज थे। इनमें से गोरखपुर के दो समेत मंडल के छह मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए। वहीं चार गुरुवार को और एक शुक्रवार को नए केस मिले हैं। यानी अब मेडिकल कॉलेज में 14 मरीजों का इलाज चल रहा है। जल्द ही सभी स्वस्थ हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed