{"_id":"5f9d51a68ebc3e5fa3001579","slug":"six-corona-infected-got-including-policeman-and-health-worker-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी समेत छह मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 181","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी समेत छह मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 181
Sat, 31 Oct 2020 05:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Oct 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी समेत छह संक्रमित मिले। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 3732 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3507 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 181 का इलाज चल रहा है। जबकि अब तक संक्रमण से 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आए दिन मरीजों के मिलने के सिलसिला जारी है। वहीं मरने वालों की संख्या भी कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आकड़ों के मुताबिक लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में नौगढ़ ब्लॉक के पुलिस लाइंस में एक पुलिसकर्मी संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाया गया। करौता कासगंज गांव में एक संक्रमित मिला। इटवा के थोवाहा गांव में एक संक्रमित मिला। मिठवल ब्लॉक के प्रतापनगर गांव में एक संक्रमित मिला।
उसका ब्लॉक के बिनयका गांव में एक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि छह कोरोना संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। वहीं संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया।