पुलिस का बड़ा खुलासा: लुभावने हॉली-डे पैकेज के जरिए करते थे जालसाजी, छह गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया गया कि हम लोगों ने मिलकर वेस्टीन इंटर नेशनल क्लब नाम की कंपनी बनाई थी, जिससे हम लोग हॉली-डे पैकेज देने के नाम पर देश के विभिन्न शहरों में जाकर लोगों से कूटरचित फार्म व कार्ड प्रदान कर धोखाधड़ी करते हुए रुपये वसूल लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुभावने हॉली-डे पैकेज के जरिए लोगों से जालसाजी करने वाले छह आरोपियों को सोमवार को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग मॉल, होटल में जाकर एक कूपन देकर मोबाइल नंबर, नाम और अन्य डिटेल भरवा लेते थे, फिर उसी नंबर पर संपर्क कर मुफ्त मूवी टिकट और होटल स्टे के लुभावने आफर देकर बुलाते थे।
बताई गई जगह पर आने के बाद जालसाज लुभावने हॉली-डे पैकेज के बारे में बताकर रुपये ऐंठ लेते थे। एयरफोर्स स्टेशन के विंग कमांडर शेखर डोरले से जालसाजी होने के बाद कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपितों को जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि 17 अप्रैल को विंग कमांडर शेखर डोरले ने तहरीर देकर बताया कि 26 जनवरी को वह एक मॉल में खरीदारी करने गए थे। एक कूपन देते हुए उनके मोबाइल नंबर और कुछ डिटेल हासिल कर लिए। दो दिन बाद एक कॉल के माध्यम से उनको बताया गया कि आपको मुफ्त मूवी टिकट्स, तीन दिन का होटल स्टे और स्पा के वाउचर्स दिए जाएंगे, जिसके लिए एक होटल में आना पड़ेगा ।
29 जनवरी को शाम 5 बजे वहां बताए गए होटल के कांफ्रेंस रूम, फर्स्ट फ्लोर पर काल करने वाले व्यक्ति अपनी पूरी टीम और कुछ क्लाइंट्स पहले से मौजूद थे। जहां पर उन लोगों ने अपनी एक कंपनी अवेस्टिन इंटरनेशनल क्लब के बारे में बताया और बताया गया कि 5 साल के लिए हॉली-डे स्कीम में कई लुभावने स्कीम को देने का आफर किया गया और अपनी फर्जी वेबसाइट beachwestininternationalclub.com पर लुभाने वाले वीडियोज और कस्टमर के अच्छे फाइव स्टार रिव्यूज भी दिखाए गए। फर्जी हॉली-डे पैकेज के नाम से मुझसे 70 हजार रुपये ठगी कर ली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
संतकबीरनगर के सूरजकुंड निवासी दीपक कुमार राय, आजमगढ़ के महराजगंज के मलापुरवा निवासी विकास गोस्वामी, मऊ जिले के दोहरीघाट के परसरा निवासी विशाल कुमार राय, उन्नाव के भरत मिलाव निवासी करुणेश निमग उर्फ शिवम, बिहार के संगम थाना क्षेत्र निवासी सोनू मिश्रा और यहीं के नवीन सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी बोले, बनाई थी फर्जी कंपनी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया गया कि हम लोगों ने मिलकर वेस्टीन इंटर नेशनल क्लब नाम की कंपनी बनाई थी, जिससे हम लोग हॉली-डे पैकेज देने के नाम पर देश के विभिन्न शहरों में जाकर लोगों से कूटरचित फार्म व कार्ड प्रदान कर धोखाधड़ी करते हुए रुपये वसूल लेते हैं। इसी के क्रम में हम लोग जनवरी के अंतिम सप्ताह में गोरखपुर आए और यहां स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रुके और शहर के विभिन्न मॉल व अन्य जगहों पर जाकर पहले धोखाधड़ी करने के लिए प्रचार-प्रसार के कागज बांटे और फिर एक होटल में हॉल में एक सेमिनार का आयोजन कर रुपये जुटा लिए। इसके बाद गोरखपुर से हमलोग दूसरे शहरों में लोगों को ठगने के लिए चले गए।
बंद कर दी थी पुरानी कंपनी
आरोपियों ने बताया कि जब हमारे क्लाइंट फोन करते थे तो बातों में बहला कर चुप करा देते थे। अब हम लोगों ने उस कंपनी को बंद करके एक नई कंपनी सेन्टारा ग्रैंड इन एंड सूट्स लिमिटेड खोल ली है। इसी कंपनी का प्रचार प्रसार करके नए लोगों के साथ धोखाधड़ी करके रुपया कमाने आए थे कि दबोच लिए गए।
आरोपियों के पास से यह हुई बरामदगी
आरोपियों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक पेटीएम का स्वैप मशीन, 50 सेंटेरा ग्रांड लायल्टी कार्ड, वीच वेस्टीन इन्टरनेशनल क्लब, आठ एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैनकार्ड, एक आधार कार्ड, पांच एग्रीमेन्ट एप्लीकेशन फार्म, एक आफर एंड फीडबैंक फार्म, बुकलेट व 20 एयूबल फार्म और एक लग्जरी कार को पुलिस ने बरामद किया है।