{"_id":"6695c0582d57728298032744","slug":"six-accused-of-rohits-murder-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-622106-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोहित की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोहित की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। अलीनगर में 13 जुलाई को कुर्मियान टोला निवासी रोहित कन्नौजिया (20) की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में तिवारीपुर थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी शिवम गौतम, सूरजकुंड काॅलोनी निवासी कल्लू डोम के साथ ही चार बाल अपचारी शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने बताया कि अलीनगर में 10 युवकों ने मिलकर रोहित और शोभित पर चाकू से हमला किया था। इसमें रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि शोभित काे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। चार अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
भांजे ने व्हाट्सएप से दोस्तों को बांटे थे कार्ड
पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को तिवारीपुर इलाके से अलीनगर में बरात आई थी। इसमें दूल्हे के भांजे आयुष ने व्हाट्सएप से ढेर सारे दोस्तों को कार्ड भेजकर बुलाया था। आयुष के दोस्तों में कई ऐसे दोस्त हैं, जिन पर पहले से मारपीट समेत अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। वह भी चाकू से लैस होकर शादी में आया था। इन्हीं दोस्तों ने ही घटना को अंजाम दिया था।
सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की हुई पहचान
सीसीटीवी कैमरा फुटेज व सर्विलांस की मदद से छानबीन करने पर पता चला 13 जुलाई को तिवारीपुर के सूरजकुंड से आई बरात को अग्रवाल भवन में जाना था। गंगेज तिराहा से बरात उठने के बाद उसमें शामिल महिलाएं व परिवार के लोग डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे। रात करीब 11 बजे मोहल्ले में सड़क किनारे शोभित व अन्य दोस्तों के साथ खड़े रोहित से डांस करने को लेकर बरात में शामिल युवकों से विवाद हाे गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दोनों तरफ के तीन लोग चोटिल हो गए थे। घटना के बाद रोहित चला गया और कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचा तो पुरुषोत्तम दास की कोठी के पास दोबारा मारपीट हुई, जिसके बाद बरात में शामिल युवकों ने रोहित व शोभित पर चाकू से हमला कर दिया था।
कोट-
अलीनगर में बरात में शामिल युवकों ने मारपीट और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें शामिल छह आरोपी पकड़े गए हैं। चार की तलाश पुलिस कर रही है। बहुत जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी