फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sit-in at administrative building; demand for action.

Gorakhpur News: प्रशासनिक भवन में धरना, कार्रवाई की मांग

Wed, 26 Aug 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sit-in at administrative building; demand for action.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में मंगलवार को छात्रों के धरने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को भेजे पत्र में छात्रों पर जबरन प्रशासनिक भवन में प्रवेश करने, कर्मचारियों को अंदर जाने से रोकने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

नियंता के अनुसार, सतीश प्रजापति, सत्यम गोस्वामी और प्रतीक तिवारी को 17 अक्तूबर 2024 को अनुशासन संबंधी प्रावधानों के तहत निष्कासित कर परिसर, प्रशासनिक भवन और छात्रावासों में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद इनके बार-बार परिसर में आने की शिकायत पुलिस से की जा चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे शिव वर्द्धन, सागर प्रताप, सतीश प्रजापति, सत्यम गोस्वामी, प्रतीक तिवारी, अतुल यादव, उज्ज्वल सिंह समेत अन्य ने प्रशासनिक भवन में धरना दिया। विश्वविद्यालय का आरोप है कि मुख्य गेट पर कर्मचारियों को रोका गया जिससे कार्यालयी कार्य प्रभावित हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 13 जनवरी और 16 अगस्त को परिसर में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन पर रोक संबंधी आदेश जारी किए जा चुके हैं। एसएसपी से संबंधित छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed