{"_id":"6a90a54fd215d1255a0459bf","slug":"army-public-school-dominates-cbse-girls-football-tournament-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1431925-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीबीएसई गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीबीएसई गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल का दबदबा
Fri, 28 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑल गेम्स डेवलपमेंट व प्लेयर वेलफेयर सोसाइटी और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीबीएसई इंटर स्कूल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज बृहस्पतिवार को हुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर और नेताजी डिफेंस स्कूल के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने 2-0 से जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में नेताजी डिफेंस स्कूल और एसडीएस पब्लिक स्कूल गोरखपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। नेताजी डिफेंस स्कूल की बालिका टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एसडीएस पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर और नेताजी डिफेंस स्कूल के बीच रोमांचक मैच हुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल ने 2-0 से जीत दर्ज की। टीम की अनुराधा यादव ने मैच के 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके पांच मिनट बाद 15वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। निर्धारित समय तक स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ। शानदार प्रदर्शन के लिए अनुराधा यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में रतन सिंह, भुवन निषाद, अमरनाथ एवं काहेकाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शिवकुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि ऑल गेम्स डेवलपमेंट एवं प्लेयर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद हारून रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर गोरखपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद हमजा खान, गोरखपुर फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन के अध्यक्ष फखरुद्दीन, आर्मी पब्लिक स्कूल के पीटीआई विकास कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।