{"_id":"5fad349e8ebc3e5be028d184","slug":"sister-send-material-for-brothers-in-jail-for-bhaiya-dooj-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को भेज सकेंगी सामग्री, इस सामान पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को भेज सकेंगी सामग्री, इस सामान पर रहेगी पाबंदी
Fri, 13 Nov 2020 12:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जेल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में रक्षाबंधन की ही तर्ज पर जेल प्रशासन ने बहनों को भैया दूज पर भी राहत दी है। जेल में बंदी भाइयों से उनकी बहनों की मुलाकात तो नहीं हो सकेगी पर वे सामग्री भेज सकेंगी जिसे चौबीस घंटे क्वारंटीन कर भैया दूज के दिन 16 नवंबर को संबंधित बंदी को दी जाएगी।
विज्ञापन
सामग्री में मिठाई भेजने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए जेल के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क बना दिया गया है जहां पूरे दिन एक जेलकर्मी तैनात किया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते मार्च महीने से ही लगातार बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात बंद है। आगामी बीस नवंबर तक पहले से ही मुलाकात पर रोक है।
विज्ञापन
रक्षा बंधन में जिस तरह बहनों को राखी भेजने की अनुमति दी गई थी, उसी प्रकार भैया दूज के लिए भी सामग्री भेजने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जेल के मुख्य द्वार पर एक हेल्पडेस्क का निर्माण किया गया है। जहां शिफ्ट वाइज एक जेलकर्मी सुबह दस से शाम चार बजे तक तैनात रहेगा।
विज्ञापन
इच्छुक बहने जिनके भाई जेल में बंद हैं या इच्छुक भाई जिनकी बहने जेल में बंद है वो अक्षत, चावल, टीका व अन्य सामग्री लेकर हेल्पडेस्क पर जमा कर सकते हैं जिसे चौबीस घंटे तक सैनिटाइज करने के बाद त्योहार के दिन संबंधित बंदी को दिया जाएगा।
सामग्री में मिठाई भेजने पर पाबंदी है। मिठाई की व्यवस्था जेल प्रशासन खुद करेगा। जेल के कैंटीन से ब्रांडेड मिठाई जो पैक होती है वहीं बंदियों को दी जाएगी।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि इच्छुक लोग शुक्रवार से आगामी 14 नवंबर तक सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सामान लाकर जमा कर सकते हैं। उन्हें एक लिफाफे में सामग्री डालकर जमा करना होगा। साथ ही लिफाफे पर भेजने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर व संबंधित बंदी का नाम, पिता का नाम, संबंध, व बैरक नंबर लिखना होगा।