फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   singer kk gorakhpur mahotsav

सच कह रहा है दीवाना...,आंखों में तेरी अजब..., दर्शकों के सिर चढ़कर बोला केके के गीतों का जादू

Wed, 15 Jan 2020 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
singer kk gorakhpur mahotsav
बॉलीवुड गायक केके का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम दिन बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला। खचाखच भरे पंडाल में आलम यह था कि एक गाना खत्म होता तो हर तरफ से दूसरे गानों की फरमाइश हवा में तैरने लगती। संगीत और दर्शकों के जोश के बीच गोरखपुर महोत्सव का माहौल सर्दी में भी गर्मजोशी से भरा मिला।
विज्ञापन


रात नौ बजे मंच पर पहुंचते ही केके ने गर्मजोशी से गोरखपुरवासियों का अभिवादन किया तो उन्हें भी हजारों दर्शकों के शोर में जवाब मिला। उत्साहित केके ने कहा कि वह फरमाइश पर गीत सुनाएंगे। इस पर पंडाल में चारोें ओर से आवाजें आने लगीं। सबसे पहले उन्होंने ‘तू मोहब्बत है तू आशिकी है’ सुनाकर श्रोताओं के कानों में संगीत की मिठास घोल दी। इसके बाद ‘बंदा खुद का नेक इरादा है क्या मुझे प्यार है नींद आजकल कुछ ज्यादा है’ सुनाकर दर्शकों को गुदगुदाया।
विज्ञापन


‘सच कह रहा है दीवाना, दिल न किसी से लगाना’ गाकर लोगों को आह भरने पर मजबूर किया। इसके बाद प्रेम में पगा गीत ‘आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं दिल को बना दे जो पतंग सांसें तेरी वो हवाएं हैं’ सुना कर महफिल को खुशनुुमा बना दी। ‘तू ही मेरी शब है, सुबह है, तू ही दिन है मेरा, तू ही रब है’ सुनाकर श्रोताओं को प्यार का अहसास कराया। केके ने बजरंगी भाईजान का आशियाना मेरा तेरे साथ है न और हाथ मेरा छूटा भी सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों की मांग पर ‘तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही, ऐसा क्या गुनाह किया तो लुट गए हम तेरी मोहब्बत में’ प्रस्तुत किया तो पंडाल में चंद लम्हों के लिए खामोशी छा गई। इसके बाद ‘हम रहें न रहें याद आए ये पल’ और ‘सजदे में झुकता हूं खुदा जाने ये दिल फिदा है’ पेश किया तो दर्शक भी तालियां बजा कर उनका साथ देते रहे।


‘जरा सी दिल में जगह तू जरा सा अपना ले बना’ पर लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें सम्मान दिया। ‘दस बहाने करके ले गया दिल’ सुनाकर माहौल को खुशनुमा बनाया। ‘दिल में बजी घंटी यार’ गाने पर पूरा पंडाल नाच उठा। एक घंटा से अधिक मंच पर रहे केके ने गोरखपुर के लोगों को झूमने नाचने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed