{"_id":"622d715211c7fb746a3badb9","slug":"siddharthnagar-three-teenagers-who-went-to-bathe-in-the-river-missing-divers-engaged-in-search","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता, तलाश में लगे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता, तलाश में लगे गोताखोर
Sun, 13 Mar 2022 09:51 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बांसी (सिद्धार्थनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बांसी (सिद्धार्थनगर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:51 AM IST
सार
कोतवाल संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। रविवार को नदी में किशोरों की तलाश की जाएगी। घटनास्थल पर अभय प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, सीओ देवी गुलाम सिंह, तहसीलदार ब अरुण कुमार वर्मा, कोतवाल संजय कुमार मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र में राप्ती नदी में शनिवार को नहाने गए तीन किशोर लापता हैं। तीनों के कपड़े व चप्पल नदी के किनारे मिले हैं। पुलिस की पहल पर स्थानीय गोताखोर अंधेरा होने तक नदी में किशोरों की तलाश करते रहे, लेकिन उनका पता नहीं लगा।
विज्ञापन
अंश सैनी (15) पुत्र स्व. राकेश सैनी, राजनाथ (15 ) पुत्र दयाशंकर निवासी मोहल्ला श्यामनगर एवं सुजल श्रीवास्तव (14) पुत्र धर्मेंद्र श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला अकबरनगर कक्षा नौ के छात्र हैं। तीनों अपने एक अन्य साथी के साथ दोपहर में घर से बिना बताए राप्ती नदी के पुल से एक किलोमीटर पश्चिम इंद्रा नगर वार्ड के गरगजवा टोला के पास नदी में नहाने चले गए। वे नदी में डूबने लगे तो नदी के किनारे बैठा उनका साथी दौड़ते हुए मोहल्ले में गया और लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
काफी संख्या में लोग नदी के किनारे पहुंच गए। इसके बाद गोतोखोर के अथक प्रयास के बावजूद किशोरों के बारे में सुराग नहीं लगा। कोतवाल संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। रविवार को नदी में किशोरों की तलाश की जाएगी। घटनास्थल पर अभय प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, सीओ देवी गुलाम सिंह, तहसीलदार ब अरुण कुमार वर्मा, कोतवाल संजय कुमार मिश्र ,पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी मौजूद थे।