फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी की बिटिया को मिला पीएम रिचर्स फेलोशिप पुरस्कार, किया ऐसा कारनामा कि हर कोई है हैरान

Sun, 25 Oct 2020 08:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Oct 2020 08:43 AM IST
सार

  • बांसी तहसील के ग्राम पंचायत नागचौरी की मूल निवासिनी है निधि
  • सम्मान पाने वाली निधि उत्तराखंड के साथ देश की एकलौती छात्रा

विज्ञापन
Siddharthnagar Girl received Prime Ministers Research Fellowship Award
निधि पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के लिए एक गर्व करने वाली खबर मिली है। बांसी तहसील अंतर्गत ग्राम नागचौरी के मूल निवासी और वर्तमान में उत्तराखंड के खटीमा में नौकरी कर रहे केशरी नंदन पांडेय की छोटी बिटिया निधि पांडेय को प्रधानमंत्री रिचर्स फेलोशिप योजना के तहत पुरस्कृत किया गया है।

Siddharthnagar Girl received Prime Ministers Research Fellowship Award
निधि पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

उनको यह सम्मान कैमिकल इंजीनियरिंग में किए गए शोध में मिला है। इसके तहत निधि को पांच साल तक 12-12 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। निधि की इस सफलता से परिजनों समेत क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता है। सम्मान पाने वाली निधि उत्तराखंड के साथ ही देश की एकलौती छात्रा हैं।

Siddharthnagar Girl received Prime Ministers Research Fellowship Award
निधि पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

हाल में आए परिणाम में बांसी तहसील के नागचौरी निवासी केशरी नंदन पांडेय की पुत्री निधि पांडेय को यह सम्मान कैमिकल इंजीनियरिंग में किए गए शोध में मिला है। वह कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई शिक्षा भारती इंटर कॉलेज खटीमा उत्तराखंड से की थी। इसके बाद उन्होंने हाट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक और आइआइटी गांधीनगर गुजरात से एमटेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharthnagar Girl received Prime Ministers Research Fellowship Award
निधि पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

वर्तमान में आइआइटी मुंबई से कैमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रही हैं। उनके पिता केशरी नंदन पांडेय चंपावत जिले के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता एवं माता निर्मला पांडेय सरस्वती शिशु पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रधानाचार्य हैं। निधि ने सफलता का श्रेय अपने प्रोफेसर डॉ. जयेश वेल्लारे, परिजनों एवं समस्त गुरुजनों को दिया है।

विज्ञापन
Siddharthnagar Girl received Prime Ministers Research Fellowship Award
निधि पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
निधि की सफलता पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, नागचौरी निवासी अनिरुद्ध प्रसाद पांडेय, भोला नाथ पांडेय, अधिवक्ता ओम शंकर पांडेय, घनश्याम पांडेय, ग्राम प्रधान बाल मुकुंद पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed