गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 9.15 बजे गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना करेंगे। पूजा-पाठ का सिलसिला करीब 11.15 बजे तक चलेगा फिर कन्या पूजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कन्याओं के पांव पखारेंगे। तिलक उत्सव देर शाम मनेगा। गोरखनाथ मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, यहां पढ़िए इनका आज का पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ नौ दिन का व्रत रखते हैं। कन्या पूजन एवं कन्या भोज के बाद पारण करते हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में तिलकोत्सव कार्यक्रम होगा। कोविड-19 को देखते हुए सभागार में मात्र 50 कुर्सियां लगाई गई हैं।
तिलकोत्सव के कार्यक्रम में भी कोरोना के बचाव का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम होगा। शाम को चार बजे विजयदशमी के पर्व पर गोरक्ष पीठाधीश्वर की शोभा यात्रा निकलेगी, जो मानसरोवर मंदिर जाएगी। गोरखनाथ मंदिर के परंपरा के अनुसार पीठाधीश्वर वहां जाकर भगवान शिव के साथ सभी देवी-देवताओं पूजा करेंगे। इसके बाद शोभा यात्रा रामलीला मैदान जाएगी। वहां पर योगी भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती करेंगे। तिलक लगाकर पूजेंगे।
गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि इस बार का संपूर्ण कार्यक्रम कोविड-19 के प्राविधानों के तहत होगा। मंदिर के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई स्थानों से साधु संत गोरखनाथ मंदिर पधार चुके हैं। भगवान श्रीराम की पूजा नाथ पंथ की परंपरा के अनुसार होगा। पूजन के दौरान मंदिर के सभी साधु संत पुजारी शामिल होंगे।
तिलकोत्सव के कार्यक्रम में पीठाधीश्वरर आसन लगाकर बैठते हैं। भक्त बारी- बारी से आते हैं और पीठाधीश्वर को तिलक लगाते हैं। पीठाधीश्वर उन्हें आशीर्वाद देते हैं और वे भी भक्तों को तिलक लगाते हैं। इस बार करोना का संकट है। लिहाजा नियमों में बदलाव संभव है। हाल में कम ही कुर्सियां लगाई गई हैं। इससे लग रहा है कि कम लोगों को जाने की इजाजत होगी।
चौधरी कैफुल बरा करेंगे शोभायात्रा का स्वागत
विजयदशमी के दिन निकलने वाली शोभयात्रा का स्वागत चौधरी कैफुलबरा के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग करते हैं। चौधरी परिवार शनिवार को इसकी तैयारियों में लगा रहा।