फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   short crime

संक्षिप्त क्राइम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
short crime
विवाहिता की मौत पर भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, दी तहरीर जानीपुर/ गोला। इलाके के पांडेपार उर्फ़ डड़वापार गांव निवासी कविता 26 की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उसके भाई सीताराम ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के जरिये उसने बहन के ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कविता का शव कमरे के कुंडे से फंदे से लटका मिला था।बुधवार सुबह ससुराल वालों ने बताया था कि उसकी फोन पर विदेश रहने वाले पति से बात हुई थी। जिसके बाद उसने ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तह। उधर विवाहिता के भाई सीता राम ने बृहस्पतिवार को तहरीर दिया। तहरीर में आरोप है की बहन की शादी वर्ष 2018 मे जनार्दन से हुई थी। जिसके बाद से ही ससुराल वाले सास,ससुर,जेठ,जेठानी उससे खुश नही थे बार-बार गाड़ी व दो लाख रूपए की मांग करते थे । नही देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार की रात मे बहन के पति ने फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी। जब पहुंचा तो देखा कि बहन की लाश विस्तर मे लिपटा है और बेड पर मच्छरदानी के अंदर पड़ी है। देखने पर कही भी कुड़ी मे लटक कर खुदकुशी करने जैसी कोई स्थिति नही दिखी। इस संबंध मे एसओ हेमेन्द्र पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है । मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 000 किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप खोराबार । इलाके के एक गांव के युवक पर उसी गांव की किशोरी को बहला फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगा है। किशोरी की दादी ने गुरुवार को खोराबार थाने पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजें गांव का ही एक युवक उनकी नातिन को भगा ले गया। उसके कहने पर नातिन घर में रखा जेवरात भी उठा ले गयी है। खोराबार पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed