{"_id":"65362bd9a9b406b22907954e","slug":"shopping-for-wedding-procession-in-navratri-trend-of-branded-clothes-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवरात्र में शादी-बरात के लिए खरीदारी, ब्रांडेड कपड़ों का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवरात्र में शादी-बरात के लिए खरीदारी, ब्रांडेड कपड़ों का रुझान
Mon, 23 Oct 2023 01:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:46 PM IST
सार
परंपरागत कुर्ता, पायजामा और जींस, शर्ट की मांग पहले की तरह ही है। दुकानदारों ने ठंडी के मौसम को देखते हुए स्टाॅक अभी से मंगवाना शुरू कर दिया है। बांडेड कपड़ों का रुझान ज्यादा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
गोलघर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र में शहर के बाजारों में रेडीमेड कपड़े की मांग बढ़ गई है। दशहरा के बाद दीपावली और इसके बाद लगन शुरू हो जाएगा। ग्राहकों ने इसकी तैयारी नवरात्र में ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला, पुरुष और बच्चों के लिए आकर्षक डिजाइन और खास छूट के साथ कपड़े मौजूद हैं। ब्राइडल साड़ियों के साथ ही जयपुरिया कलेक्शन और सर्दी के कपड़ों की मांग बढ़ी है। वहीं परंपरागत कुर्ता, पायजामा और जींस, शर्ट की मांग पहले की तरह ही है। दुकानदारों ने ठंडी के मौसम को देखते हुए स्टाॅक अभी से मंगवाना शुरू कर दिया है। बांडेड कपड़ों का रुझान ज्यादा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बोले व्यवसायी
बाजार
- फोटो : अमर उजाला
इस समय वैवाहिक सीजन की खरीदारी अधिक हो रही है। शेरवानी, सूट, इंडो वेस्टर्न और पैंट, शर्ट के अलावा ठंड के कपड़े की मांग ज्यादा है। महिला और युवतियों में जयपुरिया कुर्ती और सूट कलेक्शन का मांग इस बार अधिक है।-विकास अग्रवाल, निदेशक, मान्यवर।
बच्चों में जींस, टॉप, टीशर्ट और पुरुषों में शॉर्ट कुर्ता और कुर्ता, पायजामा, जींस, जॉगर आदि की मांग अधिक है। नवरात्र में आकर्षक ऑफर भी हैं। महिला और युवतियों के लिए डिजाइनर कुर्ती, जयपुरिया और अन्य के स्टाक मंगवाए गए हैं। -वैभव अग्रवाल, निदेशक, मुफ्ती व काजो, मंगलम टॉवर।
शादियों का सीजन नवंबर से शुरू हो रहा है, लेकिन खरीदारी नवरात्र से ही शुरू हो गई है। ब्राइडल साड़ियां, लहंगे और दुपट्टे की बिक्री हो रही है। लगन से संबंधित सभी सामानों की खरीदारी लोग कर रहे हैं। -आशीष बैरोलिया, नारायणी स्टोर, सिटी मॉल।
इस समय ब्रासो और बनारसी सिल्क साड़ियों की मांग ज्यादा है। महिलाओं का ध्यान गुणवत्ता पर ज्यादा रहता है। अच्छा प्रोडक्ट मिले तो पैसा मिलने में कोई दिक्कत नहीं आती है। -प्रदीप टेकरीवाल, संगम साड़ी सेंटर।