फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   shop item with cash theft in Grocery Store at basti

बस्ती: नकब लगाकर किराने की दुकान से चोरी, हजारों का सामान व नकदी ले उड़े चोर

Wed, 27 Jan 2021 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गायघाट (बस्ती)।
अमर उजाला नेटवर्क, गायघाट (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jan 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
shop item with cash theft in Grocery Store at basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा गांव के पास सड़क किनारे स्थित किराने की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घटनास्थल का बारीकी से जांच किया। चोरी होने से आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धनौवा गांव निवासी प्रेम प्रकाश चौधरी का गांव के पास सड़क किनारे किराने की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात दस बजे प्रेम प्रकाश दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान पर पहुंचे तो खुला काउंटर और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


दुकान के पिछले दीवार से आ रही रोशनी देखकर प्रेम प्रकाश सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर 75 हजार का सामान और काउंटर से 35 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक कलवारी सौदागर राय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed