फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shivpal Yadav visit Gorakhpur and Praise for CM Yogi

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने की सीएम योगी की तारीफ, बोले- मुख्यमंत्री ईमानदार लेकिन नौकरशाह हुए बेलगाम

Fri, 19 Mar 2021 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Mar 2021 02:38 PM IST
सार

  • कुछ शकुनि की वजह से परिवार  एक नहीं हो पा रहा: शिवपाल
  • बोले- एक बड़े व छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे 2022 का चुनाव

विज्ञापन
Shivpal Yadav visit Gorakhpur and Praise for CM Yogi
भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात करते शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि  कुछ शकुनि की वजह से परिवार एक नहीं हो पा रहा है। हर परिवार में विघटन के पीछे शकुनि की भूमिका होती है।

विज्ञापन


प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय (17-18) दौरे पर गोरखपुर आए। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर गए और उनका कुशलक्षेम जाना। देवेंद्र प्रताप सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


कुशीनगर जाने के दौरान प्रसपा नेता ने मोबाइल फोन पर अमर उजाला संवाददाता से बात की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। एक बड़ी सेक्युलर पार्टी से भी समझौता करेंगे। इसमें सपा, बसपा या कांग्रेस हो सकती है। शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि गोरखपुर में विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ईमानदार हैं। वह प्रदेश के दूसरे शहरों में भी विकास का प्रयास कर रहे हैं लेकिन नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है। भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल ने योगी पर निशाना भी साधा है। उनका कहना है कि एक संत ठोकने की बात करता है, जो शोभा नहीं देता है। मकान गिराने का सिलसिला भी ठीक नहीं है। इससे पहले शिवपाल ने जिला कारागार जाकर पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दली विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके चाचा अजितमणि त्रिपाठी के घर भी गए।


शिवापाल यादव नसीराबाद स्थित गेस्टहाउस गए, जहां पर उलेमाओं से भेंट की। वसीम रिजवी के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्यामनारायण यादव, महानगर अध्यक्ष हाजी तहब्बर हुसैन, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह, धर्मदेव यादव, अख्तर अली, जयशंकर पांडे, बृजनाथ मौर्य, अफसर भोनू, इकराम हुसैन, मोहम्मद अरशद, सहित अन्य कई लोग थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed