{"_id":"6162a2c48ebc3ed33c633e6c","slug":"shankaracharya-of-govardhan-math-puri-peeth-will-stay-in-gorakhpur-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शहर में दो दिन प्रवास करेंगे गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शहर में दो दिन प्रवास करेंगे गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य
Sun, 10 Oct 2021 01:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:52 PM IST
सार
28 अक्तूबर को आएंगे, 29 को धर्मसभा में करेंगे शिरकत, आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा।
विज्ञापन
पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवर्धन मठ पुरी पीठ के 145वें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती इस महीने के आखिरी सप्ताह में शहर में दो दिन प्रवास करेंगे। 28 अक्तूबर की शाम वे आएंगे और 29 अक्तूबर को धर्मसभा में शिरकत करेंगे। शनिवार को आयोजन समिति की ओर से एक तैयारी बैठक तारामंडल स्थित बुद्ध विहार पार्ट ए में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
आयोजन समिति के संजय सिंह ने बताया कि शंकराचार्य के ठहरने और उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शंकराचार्य 28 अक्तूबर की शाम को आ जाएंगे। आयोजन समिति के एक कार्यकर्ता के आवास पर ही विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 29 अक्तूबर को सुबह तारामंडल में ही एक गोष्ठी भी आयोजित होगी। जिसमें प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजन स्थल तय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य गीता वाटिका भी जा सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय नहीं हो पाई है। आशुतोष सिंह ने बताया कि शंकराचार्य के कार्यक्रम को लेकर समिति के लोग काफी उत्साहित हैं। कोशिश की जा रही है कि उनकी धर्मसभा में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर दर्शन और आशीर्वाद का लाभ उठाएं।
विज्ञापन