फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shahrukh Salman name of Goats worth three lakhs in Gorakhpur

ईद-उल-अजहा: काजू-बादाम खाने वाले शाहरुख-सलमान की कीमत है तीन लाख, इनका वजन जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 14 Jul 2021 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

शाहरुख तोतापरी तो सलमान की नस्ल है सिरोही, शाहरुख का वजन है 152 किलोग्राम और सलमान का वजन158 किलोग्राम।

विज्ञापन
Shahrukh Salman name of Goats worth three lakhs in Gorakhpur
शाहरुख-सलमान की जोड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों ‘शाहरुख-सलमान’ की जोड़ी अपनी कीमत के कारण चर्चा में है। डेढ़-डेढ़ लाख रुपये कीमत वाले इन बकरों में हर एक का वजन डेढ़ क्विंटल से अधिक है। यह खाने में काजू बादाम खाते हैं। मोहल्ला रहमतनगर निवासी सूफियान ने इन्हें खरीदा है। साथ ही दस दिन तक इनकी देखभाल की व्यवस्था की है।    

विज्ञापन


सूफियान इन बकरों को अकबरपुर से खरीद कर लाए हैं। शाहरुख तोतापरी तो सलमान सिरोही नस्ल का है। शाहरुख का वजन 152 किलोग्राम और सलमान 158 किलोग्राम का है।

मोहल्लों में आने लगे बकरों के कारोबारी
मुस्लिम बहुल इलाकों में कारोबारी बकरों के झुंड लेकर पहुंच रहे हैं। इटावा, कानपुर, फतेहपुर, सीतापुर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, भभुआ आदि जिलों से यहां कारोबारी आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह अपने साथ देसी, जमुनापारी, तोतापरी, बरबरी, सिरोही, राजस्थानी आदि नस्लों के बकरे ला रहे हैं। सैयद अहमद कादरी कहते हैं कि बकरों की नस्ल, वजन और कद काठी के आधार पर करीब पांच हजार रुपये से पच्चीस हजार रुपये तक के इनके दाम रखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed