{"_id":"613484558ebc3eb3b44d7c71","slug":"sexual-abuse-of-girl-student-by-threatening-to-kill-her-with-knife-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: चाकू की नोक पर छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: चाकू की नोक पर छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Sun, 05 Sep 2021 02:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:18 PM IST
सार
आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 30 मई 2021 की रात फोन कर उसे फिर बगीचे में बुलाया और दोबारा दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में एक स्कूल से लौट रही छात्रा को चाकू दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। बाद में वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष लालगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तहरीर के मुताबिक, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी को स्कूल से लौटते वक्त संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद निवासी आरोपी ने रास्ते में रोक लिया। हाथ में चाकू लेकर डराते हुए पास के बगीचे में ले गया। जहां जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने वीडियो क्लिप भी बना लिया। वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 30 मई 2021 की रात फोन कर उसे फिर बगीचे में बुलाया और दोबारा दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आपबीती मां को बताई। मां जब गांव में रहने वाले आरोपी के मामा से उलाहना देने गई तो तो उसे अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुख्य आरोपी के अलावा उसके पांच रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन कर आरोपी की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है।