फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   severe burnt retired si and his son dead during treatment

आगजनी में झुलसे रिटायर्ड दरोगा और बेटे की भी मौत, पहले दिन बेटी की हो गई थी मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Fri, 03 Jul 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
severe burnt retired si and his son dead during treatment
आगजनी में झुलसे रिटायर्ड दरोगा और बेटे की भी मौत, पहले दिन बेटी की हो गई थी मौत, पत्नी की हालत नाजुक
विज्ञापन

सेवरही(कुशीनगर)। तरयासुजान थाने के गांव जवही नरेंद्र में बीते रविवार की रात घर में लगाई गई आग में झुलसे रिटायर्ड दरोगा और उनके आठ वर्षीय बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे का गोरखपुर में ही अंतिम संस्कार भी हो गया है। इस घटना में पांच साल की बच्ची ने पहले ही दम तोड़ दिया था। पत्नी की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

जवही नरेंद्र निवासी सेवानिवृत्त दरोगा श्याम सुंदर उर्फ दूधनाथ (60), पत्नी सरोज देवी (35), पुत्र अविनाश (08) व पुत्री परी (05) के साथ 28 जून की रात में घर में सो रहे थे। आधी रात में अज्ञात बदमाश ने बाहर से दरवाजा बंद कर घर में आग लगा दी थी। रिटायर्ड दरोगा, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के लिए ले जाते समय बेटी ने दम तोड़ दिया था। बाकी तीन लोगों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद दरोगा और उनके पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ तरयासुजान सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की मौत की सूचना मिली है। इस मामले में केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed