फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Several ministers and MLAs, including Minister-in-charge Swatantra Dev Singh, will attend the BJP candidate's nomination filing.

Gorakhpur News: भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह, डॉ. राकेश सिंह और राम प्रताप का नामांकन आज

Mon, 05 Oct 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Several ministers and MLAs, including Minister-in-charge Swatantra Dev Singh, will attend the BJP candidate's nomination filing.
- भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री, विधायक
विज्ञापन




गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट समर्थित भाजपा प्रत्याशी व एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी, निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नरायण गुट) से डॉ. राकेश सिंह और माध्यमिक शिक्षक संघ (प्रबुद्ध गुट) से राम प्रताप राम नामांकन करेंगे। सभी प्रत्याशियों की समर्थन सभा भी होगी।
भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी अपना नामांकन एमपी इंटर कॉलेज परिसर से दोपहर 12:30 बजे करने जाएंगे। नामांकन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर शामिल हो सकते हैं। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि सुबह 10 बजे से समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शिक्षक प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

निपाल क्लब में निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थन में सभा होगी। यहां से वे दोपहर डेढ़ बजे बजे नामांकन करने जाएंगे। पिछले चुनाव में अजय सिंह दूसरे नंबर पर थे। उनका दावा है कि इस बार भी उन्हें वित्तविहीन शिक्षक महासभा एवं उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चेत नरायण गुट के प्रदेशीय मंत्री डॉ. राकेश सिंह के समर्थक डीएम आवास के निकट एक मैरिज हॉल में जुटेंगे। जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला मंत्री डॉ. सतांशु राय ने बताया कि सभा को संबोधित करने के बाद डॉ. सिंह समर्थकों के साथ नामांकन करने जाएंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (प्रबुद्ध गुट) से समर्थित प्रत्याशी राम प्रताप राम के समर्थक गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित पंत पार्क में जुटेंगे। वहां से सुबह 11 बजे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नामांकन करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed