{"_id":"5ef876511f0740617717140b","slug":"seven-more-corona-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में सात और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में नौ साल का बच्चा भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में सात और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में नौ साल का बच्चा भी शामिल
Sun, 28 Jun 2020 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Jun 2020 04:22 PM IST
सार
- सदर, बांसी और इटवा तहसील क्षेत्र के अलग- अलग गांव के हैं निवासी
- जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 241 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में सात कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मिले मरीज इटवा, सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग- अलग गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 241 कोरोना संक्रमित पाए चुके हैं। 179 लोग स्वस्थ होकर घर चुके हैं, जबकि 52 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 10 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के दो अलग- अलग गांव निवासी 24 वर्षीय महिला और पुरुष संदिग्ध मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा था। साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक कुछ दिन पूर्व मुंबई से लौटे थे।
विज्ञापन
इसमें एक की उम्र 28 और दूसरे की 25 वर्ष है। संदिग्ध पाए जाने के बाद दोनों के लार का सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। बांसी कस्बा निवासी एक 32 वर्षीय युवक संदिग्ध पाया गया। लार का सैंपल भेजने के साथ ही उसे होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला संदिग्ध थी। उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था और उसे होम क्वारंटीन किया गया था। एक अन्य गांव निवासी नौ वर्षीय बालक स्क्रीनिंग में संदिग्ध मिला था।
उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ ही उसे होम क्वारंटीन किया गया था। रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सातों को कोरोना संक्रमित पाए गए। राजस्व विभाग की मौजदूगी में स्वास्थ्य टीम ने सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि रविवार को सात कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।