Corona News: गोरखपुर में दो दिन में मिले सात कोरोना संक्रमित, इस महीने हर दिन मिल रहे मरीज
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएमओ ने जनपदवासियों को सतर्क किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड समुचित व्यवहार पर जोर बढ़ाना होगा। जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दो दिनों के अंदर कोरोना के सात मरीज मिले हैं। अब जिले में 12 सक्रिय मरीज हो गए हैं। हालांकि, तीन लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को चार और बुधवार को तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा इस माह में लगातार दो से तीन मरीज प्रतिदिन मिलते आए हैं। जबकि, मई माह में मरीजों की संख्या बेहद कम थी। पूरे माह केवल 10 से 12 मरीज मिले थे। जबकि, इस माह अब तक 25 से अधिक मरीज मिल चुके हैं।
बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,886 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,002 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से बचाव के लिए लगवाएं टीका
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएमओ ने जनपदवासियों को सतर्क किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड समुचित व्यवहार पर जोर बढ़ाना होगा। जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। कोविड टीके की संपूर्ण डोज लेनी होगी। पात्र लाभार्थियों द्वारा प्रिकाशनरी डोज लेने के बाद ही कोविड से संपूर्ण प्रतिरक्षण मिल सकेगा।
बताया कि कोविड टीके की दूसरी डोज के ठीक नौ माह बाद प्रिकाशनरी डोज लेनी अनिवार्य है। 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रिकाशन डोज की सुविधा 386 रुपये देने पर शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, फातिमा हॉस्पिटल, अपोलो अस्पताल और लाइफ केयर हॉस्पिटल में उपलब्ध है।
60 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीकाकरण सत्रों पर नि:शुल्क प्रिकाशनरी डोज की सुविधा दी जा रही है। इनके अलावा 12 वर्ष व इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण सत्रों पर अलग-अलग प्रकार की वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।