फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Service of teacher working on fake mark sheet terminated

Gorakhpur News: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त

Sun, 17 Mar 2024 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Service of teacher working on fake mark sheet terminated
गोरखपुर। फर्जी अंकपत्र पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिखोरा विकासखंड कौड़ीराम में नौकरी करने वाले शिक्षक भास्कर द्विवेदी की शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही शिक्षक से रिकवरी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चौरीचौरा के ग्राम बेलवा निवासी भास्कर द्विवेदी की सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति 2018 में निकली 69 हजार शिक्षक भर्ती के दौरान हुई थी। इस दौरान उन्होंने बीएससी का अंकपत्र व डिग्री दी थी। जब अंकपत्र व डिग्री का सत्यापन हापुड़ स्थित मोनाड विश्वविद्यालय से कराया गया तो इस अंकपत्र के कोई साक्ष्य नहीं मिले और वह फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करते पाए गए। शिक्षा विभाग ने शिक्षक को तीन बार नोटिस जारी करते हुए उसे उपस्थित होकर पक्ष रखने के लिए कहा गया, लेकिन शिक्षक किसी भी नोटिस पर उपस्थित नहीं हुआ। जिसपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक भास्कर द्विवेदी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया। साथ ही यह भी आदेश दिया गया कि सेवा के दौरान उन्होंने जो वेतन प्राप्त किया है उसकी वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय जांच में शिक्षक द्वारा दिए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिसके बाद उसके पते पर तीन बार कारण बताओ नोटिस प्रेषित की गई, लेकिन वह अपना पक्ष रखने नहीं आया। जिसके बाद शिक्षक पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed