फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sent abroad on tourist visa for job spent 20 days hungry and thirsty

धोखा: नौकरी के लिए टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया विदेश, भूखे-प्यासे गुजरे 20 दिन

Tue, 18 Apr 2023 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Apr 2023 10:20 AM IST
सार

 एजेंट ने राहुल को टूरिस्ट वीजा देकर दुबई भेजा था। उस समय टूरिस्ट वीजा देखकर राहुल ने आपत्ति भी जताई थी। तब एजेंट ने कहा था कि दुबई पहुंच जाने के बाद टूरिस्ट वीजा की जगह एम्प्लॉयमेंट का वीजा करवाकर अच्छी कंपनी में नौकरी लगवा देंगे। लेकिन, दुबई पहुंचने पर न तो नौकरी मिली और न ही रहने की कोई व्यवस्था ही की गई।

विज्ञापन
Sent abroad on tourist visa for job spent 20 days hungry and thirsty
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले में विदेश भेजने के नाम पर फिर एक युवक से जालसाजी का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित गगहा के भलुवान निवासी राहुल ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि गांव के ही एजेंट ने टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के लिए दुबई में भेज दिया।

विज्ञापन


वहां पहुंचने के बाद कोई व्यवस्था नहीं थी और 20 दिन विदेश में किसी तरह से भूखे-प्यासे गुजरा। दोबारा घरवालों ने कर्ज लेकर रुपये का इंतजाम किया तो घर वापस लौट सका। अब आरोपी रुपये मांगने पर मारपीट कर धमकी दे रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राहुल नायक ने विदेश में नौकरी की चाहत में गांव के ही एक युवक से संपर्क किया। आरोप है कि एजेंट ने राहुल को टूरिस्ट वीजा देकर दुबई भेजा था। उस समय टूरिस्ट वीजा देखकर राहुल ने आपत्ति भी जताई थी। तब एजेंट ने कहा था कि दुबई पहुंच जाने के बाद टूरिस्ट वीजा की जगह एम्प्लॉयमेंट का वीजा करवाकर अच्छी कंपनी में नौकरी लगवा देंगे। लेकिन, दुबई पहुंचने पर न तो नौकरी मिली और न ही रहने की कोई व्यवस्था ही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन बैंकों के शाखा प्रबंधक के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज, बिना OTP-UPI के निकल गए 1.99 लाख से अधिक रुपये

दुबई में राहुल ने बीस दिन तक भूखे-प्यासे रहकर किसी तरह अपना समय व्यतीत किया और परिवार से वापस लौटने का इंतजाम करने को कहा। परिवार वालों ने एजेंट से बात की तो उसने कुछ भी कर सकने में असमर्थता जताई और वापस आने पर पैसा लौटाने की बात कही। आरोप है कि वापस लौटने के बाद सोमवार को राहुल जब एजेंट से पैसा मांगने पहुंचा, तो मारपीट कर भगा दिया। राहुल ने एजेंट के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ सूरज सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विदेश जाना हो तो यह करें

  • ई-माइग्रेट पोर्टल पर पंजीकृत भर्ती एजेंटों के माध्यम से ही विदेश जाने के लिए आवेदन करें।
  • विदेश में नौकरी के लिए पहले विदेशी नियुक्ता अधिपत्र का विवरण प्राप्त कर लें।
  • विदेश में रोजगार के लिए रोजगार वीजा पर ही यात्रा करें।


ई-माइग्रेट पोर्टल के हैं ये फायदे

  • विदेश जाने/रहने वाले व्यक्ति का महत्वपूर्ण डाटा ऑनलाइन लिया जाता है।
  • विदेश नियोक्ता और पंजीकृत एजेंट, दोनों ही सत्यापित होते हैं।
  • ई-माइग्रेट की मदद से विदेश जाने पर जालसाजी की संभावना नहीं होती है।
  • इसके माध्यम से विदेश जाने पर दस लाख का बीमा लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed