कोरोना महामारी: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया स्थगित, कोविड बना रोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह (सत्र 2022-23) में प्रवेश के लिए 17 जनवरी से आयोजित होने वाली चयन प्रक्रिया को कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। खेल निदेशालय की ओर से इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा की अग्रिम तिथि के लिए अभ्यर्थी sportscollegelko.in/upsports.gov.in/sportscollege वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
खेल विभाग की ओर से प्रदेश में गुरू गोबिंद सिह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन किया जाता है। कोरोना महामारी के चलते 2019-20 और 2020-21 में तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश सत्र शून्य घोषित कर दिए गए थे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सत्र 2022-23 के लिए चयन प्रक्रिया 17 जनवरी से 9 फरवरी तक प्रस्तावित थी। जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
फार्म का वितरण जारी रहेगा
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया भले ही स्थगित कर दी गई है। मगर आवेदन फार्म का ऑफलाइन मोड में वितरण जारी रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और क्षेत्रीय क्रीड़ांगन से फार्म हासिल कर सकते हैं।