{"_id":"6297124ef0cf7d426452ecc4","slug":"seduction-arrested-in-gorakhpur-medicines-worth-40-thousand-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में झोलाछाप गिरफ्तार, 40 हजार की दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में झोलाछाप गिरफ्तार, 40 हजार की दवाएं बरामद
Wed, 01 Jun 2022 12:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर में झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के साथ ड्रग विभाग भी कार्रवाई में जुट गया है। मंगलवार को ड्रग विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस की दवा की दुकान के साथ झोलाछाप को पकड़कर तिवारीपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जगतबेला के पास झोलाछाप, दवा की दुकान चलाने के साथ मरीजों का इलाज भी कर रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि घुनघुन कोठा तिराहा स्थित कान्हा मेडिकेयर बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा है। टीम पहुंची तो दुकान का मालिक राहुल यादव मौके पर मिला।
विज्ञापन
जांच के दौरान उसने कोई कागजात नहीं दिखाया। यह भी पता चला कि दुकान का लाइसेंस भी नहीं है। इस दौरान दौरान दुकान से लगभग 40 हजार रुपये की दवाएं सीज की गईं। साथ ही तीन दवाओं का नमूना जांच के लिए संग्रहित कर लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दवा की दुकानों की जांच रिपोर्ट आने के बाद फर्म के संचालक राहुल यादव के खिलाफ सीजीएम न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया जाएगा। टीम में निरीक्षक देवरिया रुद्रेश कुमार त्रिपाठी, औषधि निरीक्षक कुशीनगर दीपक कुमार पांडेय व पुलिस शामिल रही।
ऑनलाइन करें आवेदन
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि बिना लाइसेंस के औषधियों का क्रय विक्रय एवं भंडारण कानूनन अपराध है। ऐसे में बिना लाइसेंस बनवाएं मेडिकल स्टोर ना खोलें। कहा कि लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल और पूर्ण रूप से ऑनलाइन है, जिसे विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत करके प्राप्त किया जा सकता है।