{"_id":"659f8bfea139e7c61f06ee53","slug":"security-checked-by-checking-hotel-and-railway-station-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होटल, रेलवे स्टेशन की चेकिंग कर जांची सुरक्षा, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होटल, रेलवे स्टेशन की चेकिंग कर जांची सुरक्षा, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
Thu, 11 Jan 2024 12:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:04 PM IST
सार
एएसपी मानुष पारिक, कैंट प्रभारी रणधीर मिश्रा डाग स्क्वाड के साथ होटलों की जांच करने पहुंचे थे। स्टेशन रोड के सभी होटल में विदेशी या फिर बाहर से आए लोगों की जांच कर उनके ठहरने की वजह जानी गई। होटल के रजिस्टर को चेक किया गया कि आधार कार्ड सबका जमा किया गया है या नहीं।
विज्ञापन
चेकिंग करते सीओ कैंट व एएसपी मानुष पारिक व अन्य पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खिचड़ी मेला और अयोध्या मंदिर कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार रात में पुलिस ने रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्त्रां और बसों की चेकिंग की। इस दौरान एएसपी मानुष पारिक ने आम लोगों से भी संदिग्ध बैग या किसी के दिखने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की। होटल वालों को बिना आधार कार्ड किसी को न रुकने देने का आदेश दिया गया।
एएसपी मानुष पारिक, कैंट प्रभारी रणधीर मिश्रा डाग स्क्वाड के साथ होटलों की जांच करने पहुंचे थे। स्टेशन रोड के सभी होटल में विदेशी या फिर बाहर से आए लोगों की जांच कर उनके ठहरने की वजह जानी गई। होटल के रजिस्टर को चेक किया गया कि आधार कार्ड सबका जमा किया गया है या नहीं।
इसके बाद ढाबा, रेलवे स्टेशन परिसर में भी संदिग्धों की जांच की गई। कहीं पर भी कोई संदिग्ध सामान या फिर अन्य कुछ नहीं मिला। एएसपी ने बताया कि होटल मैनेजरों से कहा गया है कि वह ठहरने वालों का आधार कार्ड जरूर रखे और कुछ भी संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।