फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   security arrangement are very tight due to khichdi mela at gorakhpur mandir

गोरखपुर मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने जा रहे हैं तो पहले ये देख लीजिए, वाहन कहां होंगे खड़े?

Wed, 15 Jan 2020 07:35 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 15 Jan 2020 07:35 AM IST
सार

  • मंदिर परिसर में तैनात रहेगी फोर्स, एसएसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
  • विशेष दस्ता तैनात, वॉच टावर, ड्रोन व सीसी टीवी कैमरों से होगी निगरानी
  • 55 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, चार सौ कांस्टेबल तैनात

 

विज्ञापन
security arrangement are very tight due to khichdi mela at gorakhpur mandir
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला के तहत तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर के अंदर और बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। एटीएस की तर्ज पर ट्रेंड 20 पुलिसकर्मियों को शामिल कर बनाए गए दस्ते की भी तैनाती मंदिर परिसर में की गई है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, सीओ प्रवीण सिंह ने मंगलवार की रात मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। एसएसपी ने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार पर कमियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में 55 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। करीब 400 कांस्टेबल के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। मंदिर में एक अस्थायी थाना और आठ पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। पार्किंग के लिए 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन यहां होंगे खड़े

देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी मार्ग से आने वाले बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर ट्राली आदि को भगवती इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा
देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी से आने वाले चार पहिया वाहनों को आरपीएफ ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।
सोनौली व महराजगंज से आने वाले ट्रैक्टर ट्राली को स्प्रिंगर मोड़ रोड के दोनों तरफ खड़ा कराया जाएगा
नगर क्षेत्र से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले दो पहिया वाहन रामलीला मैदान अंधियारीबाग में खड़े होंगे।
बरगदवां की ओर से मंदिर आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली, चार पहिया, दो पहिया वाहनों को कुष्ठ आश्रम में खड़ा कराया जाएगा।
बरगदवां की ओर से मंदिर आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन जिला उद्योग केंद्र में खड़े होंगे।
यातायात कार्यालय से धर्मशाला की ओर जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों की पार्किंग जूनियर इंस्ट्टीयूट दुर्गाबाड़ी के पास होगी।

मंदिर की ओर नहीं जाएंगे वाहन, वहां रहने वालों को छूट

गोरखनाथ मंदिर की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। हालांकि मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को डायवर्जन से छूट दी जाएगी। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिन लोगों का घर गोरखनाथ मंदिर इलाके में है, वे आधार कार्ड या कोई ऐसा पहचान पत्र जिस पर उनके घर का पता हो, दिखाकर जा सकते हैं। लेकिन ऐसे लोगों से भी उन्होंने अपील की है कि वे भी जरूरत होने पर ही इस रूट का इस्तेमाल करें। एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी के लिए किसी को भी नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed